ज्योति डोभाल संपादक
चम्बा। हरेला पर्व के पावन अवसर पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ, उत्तराखंड की ओर से ग्राम भाटूसैण में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा टिहरी जिलाध्यक्ष उदय रावत तथा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान भाटूसैण जगदीश डबराल ने की, जबकि चम्बा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनोद सुयाल का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिवाकर पैन्यूली ने किया।
इस अवसर पर आम, अनार, नींबू, पुलम और आड़ू सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी ली।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की समृद्ध लोक एवं पर्यावरणीय परंपरा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी समाज को मिलकर निभानी होगी।
प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा ने कहा कि हरेला पर्व केवल पौधे लगाने का पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का अवसर है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ की स्मृति और सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सोमप्रकाश कोठारी, जिला सह-संयोजक हरीश डोभाल, महेश लखेड़ा, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शीशपाल रावत, मंडल अध्यक्ष चंबा नीरज खत्री, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक वीरेंद्र सेमवाल, नरेंद्र पंवार, महिला मंगल दल की अध्यक्ष प्रमिला कुकरेती, सरिता देवी, अनिता सनील, आशा, गीता, शशि, रमा, शकुंतला, जगदीश बड़ोनी, रवीश चमोली सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में लगभग 35 लोगों ने सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।