PM श्री गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार मे लगा एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी :  उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश नितिन शर्मा के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल  दयाराम के  तत्वावधान में मंगलवार को  PM श्री गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जाखणीधार, टिहरी गढ़वाल में एक विधिक जागरूकता शिविर का  आयोजन किया गया। 


 शिविर का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित नागरिकों को विभिन्न विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में सिनियर सिविल जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल, श्री दयाराम द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को विश्व जनसंख्या दिवस (11/07/2026) के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।
 उन्होंने बढ़ती जनसंख्या के सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए जनसंख्या संतुलन, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा परिवार नियोजन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों, निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार, साइबर अपराध से बचाव , MV act  तथा अन्य महत्वपूर्ण विधिक विषयों पर भी जानकारी प्रदान की।


शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली, निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत तथा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति सहित पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारमित्र आनंद सिंह पुंडीर द्वारा  वृक्षारोपण अभियान तथा पर्यावरण पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
तत्पश्चात विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।
उक्त जागरूकता शिविर में विद्यालय परिवार के प्रधानाचार्य  योगेश सकलानी, अन्य अध्यापक गण, DLSA के अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top