राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में धूमधाम से मनाया गया ‘हरेला पर्व’, हुआ वृहद वृक्षारोपण

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



नई टिहरी (टिहरी गढ़वाल) : त्तराखंड के लोक पर्व 'हरेला' के पावन अवसर पर आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विभिन्न छायादार और फलदार पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं।

‘हरेला पर्व की उपयोगिता और प्रासंगिकता’ विषय पर अपने विचार साझा करते हुए प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने कहा: "हरेला पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति और प्रकृति के प्रति अगाध प्रेम का प्रतीक है। आज के वैश्विक परिदृश्य में, जहाँ पर्यावरण असंतुलन और ग्लोबल वॉर्मिंग एक बड़ी चुनौती बन चुके हैं, वहाँ हमारे पारंपरिक लोक पर्वों की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ जाती है। हरेला हमें सिखाता है कि प्रकृति का संरक्षण किसी एक दिन का काम नहीं, बल्कि हमारे जीवन की शैली होनी चाहिए।"

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसका संरक्षण और पोषण कर उसे वृक्ष बनाना भी हम सबकी जिम्मेदारी है।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। सभी ने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में परिसर को हरा-भरा रखने के लिए नियमित रूप से पौधों की देखभाल करने की शपथ भी ली गई।

कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्रद्धानंद सेमवाल, प्रो राजकुमार त्यागी, प्रो. डी पी एस भंडारी, डॉ राजपाल रावत, डॉ रजनी गुसाईं, डॉ हर्षिता जोशी,डॉ अरविंद सिंह रावत, डॉ पी सी पैनुली, डॉ अनिल भट्ट, डॉ हिमानी पंत, डॉ नूर हसन, अन्य प्राध्यापकगण, समस्त कर्मचारी बंधु, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, युवराज सिंह एवं अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top