नागरिक मंच ने किया नई टिहरी शहर के संस्थापक स्वर्गीय बच्चन सिंह नेगी  की स्मृति वन वाटिका में बृक्षारोपण

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



 नई टिहरी : हरेला महोत्सव के  अवसर पर नई टिहरी शहर के संस्थापक स्वर्गीय बच्चन सिंह नेगी  की स्मृति वन वाटिका में नागरिक मंच नई टिहरी के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें कुछ वर्षों पूर्व लगाये गये वृक्षों की निराई गुड़ाई ,खाद ,पानी दी गई । तथा बांज, पैंया,  कचनार, शीशम,तोन, आंवला,बोगन बेलिया, कनेर, भीमल, आदि का वृक्षारोपण किया गया।

इस हरेला महोत्सव के वृक्षारोपण के अवसर पर सुंदरलाल उनियाल अध्यक्ष नागरिक मंच,चतर सिंह चौहान उपाध्यक्ष, बी सी रमोला उपाध्यक्ष, कमल सिंह महर संरक्षक , जगजीत सिंह नेगी अधिवक्ता महासचिव, डॉ राकेश भूशन गोदियाल अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच, प्रीति सिंह चौहान अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन,विजय सिंह नेगी, त्रिवेंद्र सिंह राणा, महिपाल सिंह नेगी पर्यावरणविद,आदि अनेक लोगों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top