ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : पूर्व मंत्री पर्यटन दिनेश सिंह धनाई ने जन-संवाद कार्यक्रम के तहत विकास खंड चंबा के साबली बमुण्ड का भ्रमण कर ग्रामीणों की जन समस्याएं सुनी तथा समस्याओं को प्राथमिक्ता पर हल करने का आश्वासन दिया।जिसमें गांव वालो ने रानीचौरी कैंपस,सड़क,मंदिर सौंदर्यीकरण,रानीचौरी को पर्यटन सर्किट व साबली को संस्कृत ग्राम,बेरोजगारी का मुध्दा प्रमुखता से उठाया।
रविवार को पूर्व मंत्री दिनेश सिंह धनाई ने अपने जन-संवाद कार्यक्रम को जारी रखते हुए,टिहरी विधान सभा में चंबा प्रखंड के साबली बमुण्ड का भ्रमण किया।धनाई ने कहा कि मैं चुनाव से पहले ही जनता के बीच जाकर समस्याएं सुन रहा हूं और चुनाव लड़ने के लिए भी ग्रामीणों से राहीसुमारी भी कर रहा हूं।उन्होंने अपने कार्यकाल के विकास कार्य गिनाते हुए कहा कि उनके द्वारा साबली सड़क का निर्माण,साबली में विधायक निधि से मंदिर का सौंदर्यीकरण,रानीचौरी को पर्यटन सर्किट से जोड़ दिया था। जिसको मेरे बाद के जनप्रतिनिधि ने अन्यत्र ट्रांसफर कर दिया।इसके अलावा नगर क्षेत्र चंबा में पांच पार्किंग बनाई।एक पार्किंग में चंबा के बड़े बड़े समारोह होते हैं।उन्होंने कहा साबली बुद्धिजीवियों का गांव है। जहां भारी संख्या में बेद ब्यास हैं इसलिए आपका आशीर्वाद,मार्ग दर्शन लेने आया हूं। दिनेश धनाई ने कहा आप वोट के रूप में अपना आशीर्वाद दो मैं आपको सेवक के रूप में विकास दूंगा। उन्होने कहा आप लोग चुनाव से पहले मुझे अजमा सकते हैं। धनाई ने कहा चुनाव में कुछ लोग चुनाव जीतने के लिए भ्रामक प्रचार-प्रसार करते हैं उनके बहकावे में न आयें।जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों के बढ चढ़कर भाग लेने पर उन्होंने आभार व्यक्त किया। बैठक में गांव वालो ने रानीचौरी में नया विश्वविद्यालय स्थापित,मंदिर सौंदर्यीकरण,सड़क,रानीचौंरी क्षेत्र को पर्यटन सर्किट,बेरोजगारी,संस्कृत ग्राम घोषित करने की मांग उठाई। इस मौके पर प्रधान अनिता बहुगुणा,उप प्रधान कंचन बहुगुणा,पूर्व शिक्षक डिमेश्वर बहुगुणा,रोशन भट्ट,पूरण सिंह पयाल,किशोरी लाल,मस्त राम भट्ट,राकेश बहुगुणा,पूर्व ब्यापार मंडल अध्यक्ष चंबा संजय बहुगुणा,अजय बहुगुणा,सुभाष बहुगुणा,कृष्णा बहुगुणा,दिनेश बहुगुणा,राकेश भट्ट,प्रेम लाल,वार्ड सदस्य सीमा बहुगुणा,रविन्द्र बहुगुणा,पूजा पयाल,मंजू देवी,सुमित्रा भट्ट,सुभाष बहुगुणा,सहित सौकड़ो लोग मौजूद रहे।


