उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन" ने टी.ई टी की अनिवार्यता को समाप्त एवं पुरानी पेंशन" बहाल करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Uk live
0


नई टिहरी : उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन" शाखा चम्बा ,टिहरी गढ़वाल द्वारा  जनपदीय संगठन के आह्वान पर आयोजित "टी.ई टी की अनिवार्यता को समाप्त एवं पुरानी पेंशन" बहाल करने की मांग को लेकर कार्यालय उपशिक्षा अधिकारी चम्बा  में संघनिष्ठ  पदाधिकारी/ सदस्य  जिसमें पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक उत्तम तोपवाल ,पूर्व जिलाअध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष परमजीत सजवाण ,वर्तमान जिला प्रवक्ता  टी.टी राणा  ,शाखा चम्बा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष  दीपिका आर्य, संयुक्तमंत्री विजय जोशी,ऑडिटर  अतुल चमोली, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष थौलधार विनोद नेगी,  विजय सिंह,  अनिल बधानी,  दिनेश कुमार,  विनोद सेलुरियाल,   नरेशपाल,  रजनी थपलियाल,  सोबती डोभाल,  आनंदी चौहान,  पूनम,  रेशमा, फुरकाना,  गोविंद रावत,  फत्ते सिंह,  राकेश चौहान, मो. यूनुस, कुँवर सिंह मखलोगा  ने उपस्थित होकर  प्रधानमंत्री एवं  शिक्षामंत्री उत्तराखंड सरकार को उपशिक्षा अधिकारी चम्बा के प्रतिनिधि  अजय तोपवाल के माध्यम से अपनी मांगों के शीघ्र समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा l

 साथ ही सभी शिक्षक/शिक्षकाओं एवं विकास खण्ड चंबा के समस्त कार्यरत अध्यापको से अपील की है कि दिनांक 17 जुलाई 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम जिला मुख्यालय  धरना प्रदर्शन में शत- प्रतिशत उपस्थिति देकर ,उक्त आंदोलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने का कार्य करेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top