गजा (डी पी उनियाल): भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल की बैठक सरस्वती विद्या मंदिर पोखरी (क्वीली) के सभागार मे समपन्न हुई, गजा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, मंडल प्रभारी सुशील कुमार बहुगुणा, जिला मंत्री मीना खाती, कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पंवार, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, मंडल अध्यक्ष राजेश रावत व मंडल पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए शाल ओढाकर स्वागत किया, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत ने अपने सम्बोधन मे कहा कि पार्टी का बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ है, हम सभी को मिलकर जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने का संकल्प लेना होगा, मंडल प्रभारी सुशील कुमार बहुगुणा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से हर बूथों पर जनता से संवाद कर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है, जिला मंत्री मीना खाती, कार्यालय प्रभारी जयेंद्र पंवार,नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य जोत सिंह असवाल, ताजबीर सिंह खाती ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को कभी से जुट जाने का आह्वान किया, मासिक बैठक में मंडल अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि नरेंद्र नगर विधानसभा में 2027 मे फिर से पार्टी का परचम लहरायेगा, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की एकजुटता ही पार्टी की ताकत है, इस अवसर पर पूर्व जेष्ठ प्रमुख ईश्वरी विजल्वाण, मंडल अनु. जाति मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र राज, किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय राम उनियाल, शूरबीर गुसांई, श्रीमती भारती सजवाण, मंजू देवी, जगदीश पंवार, मनोहर लाल, राजेन्द्र, धर्मबीर, जसपाल, महेश, नरेश, रणजीत सिंह, देवेंद्र उनियाल, आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत के पहली बार गजा मंडल की मासिक बैठक में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।


