समाज कल्याण व शोसल विकास टेक्नीकल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान मे दिव्यांगजनों को की किट बितरित

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 


टिहरी : सरकार के पांच वर्ष सेवा, सुशासन, समर्पण कार्यक्रम मे शनिवार को समाज कल्याण एवं शोसल विकास टेक्नीकल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान मे दिव्यांग कल्याण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीण क्षेत्रों से आये दिव्यांगजनों को छड़ी, व्हील चेयर, कान की मशीन आदि वितरण की गई l समिति के निदेशक धीरेन्द्र भंडारी ने कहा कि जरुरतमंदो दिव्यांगों को उनकी जरुरत का सामान आज दिया गया है जिससे दिव्यांगो को किसी भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े l उन्होंने कहा हमारी संस्था द्वारा दिव्यांग जनों को समय समय पर सामान दिया जाता है जिसमे समाज कल्याण का सहयोग रहता है वहीं समाज कल्याण अधिकारी भावना भाकुनी ने बताया कि आज दिव्यांग जनों को किट दी गई आगे भी दिव्यांग जनों को जरुरत का सामान हमारे द्वारा दिया जायेगा जिससे दिव्यांग जनों को सहायता मिल सके l

इस मौके पर विजय बेलवाल, मुसकबीन जदर बेग, नीतू, जितेंद्र आदि दिव्यांग जन मौजूद रहे l



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top