जनपद के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन (NQAS)

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल के दो आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नैनबाग एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बांगसील ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है।


राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, नैनबाग ने 90.31 प्रतिशत तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बांगसील ने 86.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह प्रमाणन स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मरीजों की सुरक्षा, स्वच्छता, दवा उपलब्धता, रिकॉर्ड प्रबंधन तथा अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर प्रदान किया जाता है।

इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, टिहरी गढ़वाल ने दोनों संस्थानों के एमओआईसी (MOIC), जिला गुणवत्ता टीम तथा समस्त स्वास्थ्य कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता टीम के समर्पण, बेहतर समन्वय एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में जनपद के अन्य आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

इस उपलब्धि का श्रेय संबंधित चिकित्सा अधिकारियों, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (CHO), एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों के निरंतर प्रयासों को जाता है। यह सफलता क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top