राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पनियाली जगधार में तीन दिवसीय व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का हुआ समापन

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : बुधबार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पनियाली  जगधार में तीन दिवसीय व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम का  समापन हुआ l

राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय पनियाली जगधार में हेस्को  और मानव अधिकार संरक्षण संस्थान रानिचौरी के द्वारा छात्र-छात्राओं को तीन दिवसीय व्यावसायिक शिक्षा का प्रशिक्षण उद्यमी सुषमा बहुगुणा द्वारा दिया गया जिसमें वेस्ट प्लास्टिक  के रैपरों तथा पिरुल से गृह साज सज्जा की सामग्रियां टोकरी  फूलदान आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया तथा छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण संबंधी जागरूक किया गया तथा बच्चों को बताया गया कि प्लास्टिक को हमें इधर-उधर नहीं फेंकना है बल्कि उसको इकट्ठा करके विद्यालय में जमा करके समिति को देना है इससे पर्यावरण भी स्वच्छ होगा और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नंदी बहुगुणा ने कहा कि इस प्रकार के व्यावसायिक प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के प्रति उत्सुकता होती है और बच्चों के हुनर की भी पहचान होती है बच्चों ने बड़े उत्साह से इन तीन दिनों में वेस्ट से बेस्ट बनाने का प्रशिक्षण सीखा इस अवसर पर शिक्षक श्री राजेंद्र चौहान शिक्षिका श्रीमती उर्मिला बुटोला शिक्षक श्री सूर्यमणि उनियाल समाजसेवी संजय बहुगुणा और सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top