राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे संपन्न हई इंडोर खेल प्रतियोगिता

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी :मंगलवार  को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा समारोह–2026 के अंतर्गत विभिन्न इंडोर खेल प्रतियोगिताओं का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बड़े जोश, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समारोह के अंतर्गत बैडमिंटन, वॉली बॉल, टेबल टेनिस, कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों के बीच कड़ा एवं रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिताओं में विजेताओं का विवरण निम्नवत है। 


बैडमिंटन (डबल्स – पुरुष वर्ग)

विजेता: गौरव रावत (M.Com I सेमेस्टर) एवं दीपांशु कुमार (B.Sc II सेमेस्टर)

उपविजेता: रजनीश (B.A IV सेमेस्टर) एवं निखिल (B.A IV सेमेस्टर)


बैडमिंटन (डबल्स – महिला वर्ग)

विजेता: आइशा रांगड़ (B.Sc II सेमेस्टर) एवं रिशिता सकलानी (B.Sc II सेमेस्टर)

उपविजेता: पूजा (B.Sc IV सेमेस्टर) एवं दुर्गा (B.Sc IV सेमेस्टर)


बैडमिंटन ( पुरुष एकल वर्ग)

विजेता: अंकित पंवार (B.Sc VI सेमेस्टर)

उपविजेता: गोपाल विष्ट (B.Sc VI सेमेस्टर)


बैडमिंटन (एकल महिला वर्ग)

विजेता: रिशिता BSc IV 

उपविजेता: सीमा रांगड BSc IV


शतरंज (Chess प्रतियोगिता)

विजेता: दीपक शर्मा ( M.Sc ।। )

उपविजेता: उमंग रावत (B.Sc VI सेमेस्टर)


युगल कैरम प्रतियोगिता  (पुरुष वर्ग)

विजेता : नरेंद्र शाह(M.Com IV ) एवं श्रीयांश कुमार (B.Sc II सेमेस्टर)

उपविजेता : रुद्राक्ष एवं निखिल(B.Sc IV सेमेस्टर)


युगल कैरम प्रतियोगिता (महिला वर्ग)

विजेता: आइशा रांगड एवं रितिका सजवान (B.Sc II सेमेस्टर) 

उपविजेता : पूजा एवं तनुजा (B.Sc IV सेमेस्टर)


एकल कैरम प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग)

विजेता: अभिनव पवार (B.Sc VI सेमेस्टर)

उपविजेता : गंगा विष्णु (B.Sc VI सेमेस्टर)


टेबल टेनिस प्रतियोगिता (एकल पुरुष)

विजेता: निखिल(B.A IV सेमेस्टर)

उपविजेता: श्रेयांश कुमार (B.Sc II सेमेस्टर)


टेबल टेनिस प्रतियोगिता (एकल महिला)

विजेता: रेखा पवार (B.A ।। सेमेस्टर)

उपविजेता: तनुजा (B.Sc IV सेमेस्टर)


सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया तथा सभी मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय द्वारा विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करते हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, अनुशासन एवं टीम भावना के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का सफल संचालन क्रीड़ा विभाग के निर्देशन में किया गया तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता से समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top