ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रथम सरसंघचालक व महान राष्ट्रवादी विचारक केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती तथा हिंदू नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) और पावन चैत्र नवरात्रि के अवसर पर आज नई टिहरी नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बंधुओं द्वारा भव्य पथ संचलन किया गया*।
इस मौके पर नगर के *विभिन्न स्थानों से स्वयंसेवक सरस्वती विद्या मन्दिर नई टिहरी में पूर्ण गणवेश में एकत्रित होकर अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत स्वयंसेवकों ने कदमताल करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन किया गया*। पथ संचलन के दौरान *स्वयंसेवकों द्वारा देशभक्ति से प्रेरित घोष तथा संघ गीतों के माध्यम से समाज में राष्ट्रप्रेम, एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया गया*।
वही पथ संचलन के दौरान नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला, और *कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करना, भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना तथा युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना रहा*।
इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए *हेडगेवार जी के जीवन और उनके द्वारा स्थापित संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. हेडगेवार ने राष्ट्र को संगठित और सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी*, जो आज भी समाज में सेवा, संस्कार और संगठन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के समापन में स्वयंसेवकों ने *हिंदू नव वर्ष के अवसर पर राष्ट्र की उन्नति, समाज की समृद्धि और विश्व में शांति की कामना की l
इस प्रकार यह आयोजन नगर में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव का प्रेरणादायक संदेश देने वाला सिद्ध हुआ।


