चंबा ब्लॉक के खूरेत गांव में शादी समारोह में नहीं पिलाई जायेगी शराब, ग्राम सभा के निर्णय के बाद ग्राम समाज सुधार समिति का गठन, सामाजिक कुरीतियों पर रोक का संकल्प

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



चंबा (टिहरी गढ़वाल)।ग्राम पंचायत खूरेत में आयोजित ग्राम प्रधान अदिति भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में गांव को नशामुक्त एवं संस्कारित समाज बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि गांव में आयोजित होने वाले सभी सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक कार्यक्रमों में शराब पीने एवं पिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर रु 21000 के दण्ड का प्रावधान भी किया गया है व सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

ग्राम सभा ने सामाजिक जागरूकता और अनुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ग्राम समाज सुधार समिति का गठन भी किया। समिति का उद्देश्य गांव में नशामुक्त वातावरण तैयार करना, सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाना तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।


गठित समिति में प्रमोद भट्ट को अध्यक्ष, शीला देवी को उपाध्यक्ष, अमर देव को सचिव तथा शैला देवी को सहसचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त अतिथि भट्ट को कोषाध्यक्ष बनाया गया, जबकि राजेश्वरी, अनीता देवी, भारती सकलानी, विनोद डबराल, मदनलाल डबराल एवं राकेश सकलानी को सदस्य नामित किया गया।


इस पहल को “शराब नहीं, संस्कार मुहिम” के अंतर्गत आगे बढ़ाया जा रहा है। मुहिम के प्रणेता सुशील बहुगुणा ने ग्राम पंचायत द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है, इसलिए युवाओं को सही दिशा देने और सकारात्मक वातावरण तैयार करने की आवश्यकता है।


बैठक में उपस्थित ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने निर्णयों का पालन करने तथा गांव में सकारात्मक सामाजिक वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गांव के विकास, स्वच्छता, शिक्षा और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।


समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि गांव में नियमित जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा, युवाओं को खेल एवं शिक्षा से जोड़ा जाएगा तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संगठित रूप से कार्य किया जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि ग्राम स्तर पर छोटे-छोटेहै समूह बनाकर प्रत्येक परिवार तक “शराब नहीं, संस्कार” का संदेश पहुंचाया जाएगा।

ग्रामीण रोहित सकलानी चेतन प्रसाद राजीव डबराल लीला देवी के सहित दर्जनों लोगों ने अपने परिवार व समाज में सभी धार्मिक कार्यों में नशा न करने की शपथ ली। शराब नहीं संस्कार मुहिम की कुंभीभाला भट्ट व लक्ष्मी भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top