जनगणना–2027 के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : जनपद टिहरी गढ़वाल के जिला मुख्यालय, नई टिहरी स्थित क्रीड़ा भवन में आज दिनांक 27 मार्च, 2026 से 29 मार्च, 2026 तक आयोजित होने वाले जनगणना–2027 के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण करने तथा निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य ट्रेनर डीपीआरओ मुस्तफा खान एवं निदेशालय स्तर से नामित मास्टर ट्रेनर धर्मेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित दिशा-निर्देश पुस्तिका एवं वीडियो प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विषयवस्तु का विस्तृत, व्यवहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद स्तर पर क्षमता निर्माण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण उपरांत सभी फील्ड ट्रेनर्स अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियुक्त सुपरवाइजर एवं गणनाकारों को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे जनगणना–2027 का कार्य प्रभावी, सुसंगठित एवं त्रुटिरहित रूप से संपादित किया जा सके।

कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी  शिवम त्रिपाठी, एडीआईओ  कुसुम, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जिला कार्यालय  केशव गैरोला, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सूरज बिष्ट,  जनगणना सहायक रविन्द्र चौहान सहित प्राशिक्षार्थी  उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top