राज्य आंदोलनकारी मंच की बैठक संपन्न, शहीद स्मारक का कार्य शीघ्र संपन्न करवाने को लेकर मिलेंगे जिलाधिकारी से

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 


टिहरी :  उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच टिहरी की एक आवश्यक बैठक रविवार को  बौराड़ी, ओपन मार्केट स्थित खादी भंडार प्रांगण में आयोजित की गई।


बैठक में नई टिहरी स्थित शहीद स्मारक का कार्य शीघ्र ही संपन्न करने हेतु जिलाधिकारी से मिलने का कार्यक्रम तय किया गया जिसके अंतर्गत दो-तीन दिन के अंदर जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी।


सरकार द्वारा पूर्व में दिए गए आवेदनों पर चिन्हीकरण हेतु 6 महीने का जो समय जिला प्रशासन को दिया गया है उसके अंतर्गत अन्य छूटे हुए आंदोलनकारियों को सम्मिलित करने हेतु शीघ्र कार्रवाई हेतु निवेदन किया जाएगा।


अप्रैल माह के प्रारम्भ में (प्रस्तावित तिथि 5 अप्रैल 2026, रविवार) राज्य आंदोलनकारी मंच का जिला सम्मेलन आयोजित करने पर चर्चा की गई जिस हेतु एक तैयारी बैठक 10 से 15 मार्च के बीच बुलाई जाएगी।


बैठक के बाद मंच के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नई टिहरी स्थित शहीद स्मारक का निरीक्षण किया गया तथा उसमें प्रस्तावित कार्य हेतु विचार विमर्श किया गया।

उक्त बैठक में मंच के अध्यक्ष  ज्योति प्रसाद भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष  देवेंद्र नौडियाल, पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  देवेंद्र दुमोगा, प्रवक्ता  शांति प्रसाद भट्ट सह प्रवक्ता  विक्रम सिंह कठेत,सचिव  उत्तम तोमर,  श्रीपाल चौहान,मीडिया कोऑर्डिनेटर  जयप्रकाश पांडेय, संरक्षक  महिपाल सिंह नेगी एवं  महावीर प्रसाद उनियाल उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top