टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित

Uk live
0

ज्योति  डोभाल संपादक 

टिहरी गढ़वाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों के संगठन की जनपद इकाई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का गठन आज जिला अस्पताल सभागार में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत गठित पाँच सदस्यीय कार्यकारिणी ने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराया।

निर्वाचन परिणामों के अनुसार रवि रमोला को जिलाध्यक्ष तथा डॉ. सुमित भट्ट को जिला महासचिव पद पर निर्विरोध चुना गया। कोषाध्यक्ष पद पर गंगा नेगी को निर्वाचित घोषित किया गया।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन, नियमितीकरण तथा वेतन वृद्धि के लिए रीजनलाइज़ेशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात कही।

जिला महासचिव डॉ. सुमित भट्ट ने कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा सुविधा उपलब्ध कराने और एचआर नीति के निर्माण के संबंध में मिशन स्तर पर संवाद जारी रखने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम का समापन नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष देवती डबराल द्वारा किया गया। समारोह में उपस्थित कर्मचारियों ने नई टीम से संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों की रक्षा की उम्मीद जताई। इस उपलक्ष्य में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी , ऋषभ उनियाल, विजेंद्र क्वीनिकन, डॉ पवन कुमार, ओम रमोला, मधु डोभाल, कमला तोपवाल, अंजना व्याध, भूपेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top