गजा डी पी उनियाल: नगर पंचायत गजा मे गजा दुवाकोटी सडक पर जल स्रोतों के निकट संत निरंकारी मंडल गजा के सेवादार भाई बहिनों व नगर पंचायत गजा के कर्मचारियों,पर्यावरण मित्रों ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान व संत निरंकारी मिशन गजा के मुखी रविंद्र सिंह रावत, दिलबीर सिंह रावत, राजेन्द्र चौहान के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान में शामिल सभी लोग शहीद बेलमति चौहान चौराहे पर एकत्रित हुए तथा वहाँ से नगर पंचायत का कूड़ा वाहन व दूसरे वाहन मे दरांती, खाली थैले लेकर गजा डांडाचली सडक पर कटक धार के पास प्राकृतिक जल स्रोतों में जा कर सडक के नीचे व ऊपर पडे कूड़े को एकत्रित किया गया, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती ने बताया कि जल स्रोतों के पास बहुत कांच व बियर की बोतलें, प्लास्टिक की पन्नियों को खाली थैलों मे भरकर नगर पंचायत के कूड़ा वाहन से कूड़ा डम्पिंग स्थल पर डाला गया, जिसमें कई किलो कूड़ा एकत्रित किया गया है। संत निरंकारी मंडल गजा के दिलबीर सिंह रावत ने बताया कि ' स्वच्छ जल, स्वच्छ मन ' व प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक हैं, कहा कि कूड़ा करकट सडक के पास फेंकने से पर्यावरण प्रदूषण होता है इससे हमारे स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है, इस अवसर पर संत निरंकारी मिशन गजा मंडल से हिमांशु खाती, वंश चौहान, मनजीत रावत, कृष तडियाल, व बहिन तरुणा तडियाल, सुशील चौहान, दीपिका रावत, समृद्धि रावत, एकता चौहान, वंशिका रावत, लक्ष्मी पुंडीर, बीना चौहान, व सेवा दल के अन्य लोग, नगर पंचायत गजा के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर दिनेश प्रसाद उनियाल, कर्मचारी महेश गुंसाई, बलवंत खाती, पर्यावरण मित्र सतीश व उसकी पूरी टीम शामिल रहे।



