रिपोर्ट : डी पी उनियाल
गजा / चम्बा: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान व जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती ने स्वास्थ्य, शिक्षा, सहकारिता मंत्री डा. धनसिंह रावत से बंगाचली बादशाहीथौल मे मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौंपा, बंगाचली बादशाहीथौल मे आयोजित सहकारिता मेला में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य, शिक्षा, सहकारिता मंत्री डा धनसिंह रावत को अवगत कराया गया कि 27 मई 2025 को गजा घंटाकर्ण महोत्सव में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की घोषणा मे प्राथमिक अस्पताल गजा का उच्चीकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने की शामिल है। बताया कि सर्वे के बाद पत्रावली तैयार की गई है लेकिन दो मानकों की पूर्ति नहीं होने के कारण अभी उच्चीकरण का मामला लम्बित है। स्वास्थ्य मंत्री डा धनसिंह रावत से मांग की है कि माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार मानकों मे कुछ शिथिलीकरण करते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाय, स्वास्थ्य मंत्री डा धनसिंह रावत ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार शासन स्तर से शीघ्र स्वीकृति प्रदान होगी,नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान व जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती ने आगामी गजा महोत्सव में आने का निमंत्रण भी स्वास्थ्य मंत्री डा धनसिंह रावत को दिया।



