ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पूर्व मे दी गई दस मुख्य मांगो को लेकर वार्ता की l
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से टिहरी विधानसभा मे विकास कार्यों को लेकर वार्ता हुई जिसको मुख्यमंत्री ने संजीदगी से लेते हुए जल्द कार्य पूर्ण करवाने की बात कही है l
विधायक ने कहा कि मुख्यमन्त्री
पुष्कर सिंह धामी से टिहरी के विकास के विषयों पर
विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें मुख्यत: टिहरी को केंद्र सरकार की आरक्षण की परिधि में लाने, मेडिकल कालेज की स्थापना
आदि शामिल हैं।
साथ में टिहरी को पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिमालय-गंगा और विश्व की नदियों को बचाने की अंतर्राष्ट्रीय मुहिम हेतु आयोजित किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित भी किया।
बता दें टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा पूर्व मे की गई दस मुख्य मांगो मे
नई टिहरी में मेडिकल कालेज की स्थापना।
. श्री देव सुमन विश्वविद्यालय को परिसरीय विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने
टिहरी हाइड्रो इजीनियरिंग कालेज को आई०आई०टी० का स्वरूप प्रदान करने
रानीचौंरी वानिकी एवं औद्यानिकी परिसर को विश्वविद्यालय बनाने
बादशाहीथौल स्थित हेमवंती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय को पूर्ण विश्वविद्यालय बनाने
. सुरसिंहधार नर्सिंग कॉलेज को पीजी कॉलेज बनाने
नई टिहरी स्टेडियम को विश्व स्तरीय स्टेडियम के रूप में विकसित करने
. विधानसभा क्षेत्र में 200 किलोमीटर नवीन सड़कों की स्वीकृति।
नई टिहरी शहर हेतु रीह से शुद्ध पेयजल योजना की स्वीकृति।
. टिहरी विधानसभा के निवासियों को प्रतापनगर, उत्तरकाशी आदि की भांति ओबीसी घोषित किये जाना शामिल है l
वहीं मुख्यमंत्री ने सहमति देते हुए जल्द विकास कार्यों को पूरा करने की बात कही है जिसको लेकर विधायक किशोर ने मुख्यमंत्री का आभार ब्यक्त किया l


