संपादक : ज्योति डोभाल
टिहरी : जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत कोटि कॉलोनी में मंगलवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आगामी टिहरी लेक महोत्सव के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने कोटि कॉलोनी स्थित भूखण्ड के इष्टतम उपयोग के संबंध में निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात कोटि कॉलोनी स्थित ली रॉय होटल में जनप्रतिनिधियों के साथ महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में नगर पालिका टिहरी के अध्यक्ष मोहन रावत ने नई टिहरी में सजावट एवं फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन की जानकारी दी। वहीं नगर पालिका मुनि की रेती की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने काइट शो के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देने की बात कही।
मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने महोत्सव के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मास्टर शेफ टिहरी, फोटोग्राफी, रैप, पेंटिंग, पहाड़ी परिधान पर फैशन शो (मिस्टर एंड मिस टिहरी), राफ्टिंग एवं काइट शो आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, वाटर स्पोर्ट्स, माउंटेन बाइकिंग एवं फूड फेस्टिवल जैसे आकर्षक आयोजन भी महोत्सव का हिस्सा होंगे। प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन विजेताओं को क्रमशः ₹1,00,000, ₹50,000 एवं ₹25,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। महोत्सव के दौरान “Save गंगा” थीम पर आधारित कार्यक्रमों के साथ-साथ पुरानी टिहरी एवं अन्य विषयों पर सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, बीजेपी जिलाध्यक्ष उदय रावत, नगर पालिका टिहरी अध्यक्ष मोहन रावत, नगर पालिका चंबा अध्यक्ष शोभनी धनोला, नगर पालिका मुनि की रेती अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, नगर पंचायत घनसाली अध्यक्ष आनंद बिष्ट, बोट यूनियन अध्यक्ष कुलदीप पंवार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
स्वच्छ टिहरी, सुन्दर टिहरी एवं आपका शहर नई टिहरी को विश्व पटल पर स्थापित किये जाने हेतु पालिका का समस्त निर्वाचित बोर्ड सभी नगरवासियों के सहयोग की अपेक्षा में अनुरोध करता है कि :-
नगरपालिका परिषद टिहरी को भारत सरकार द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 के मूल्यांकन में प्रथम स्थान प्राप्त किये जाने हेतु सभी नगरवासी अपना सहयोग प्रदान करें।
* नगरपालिका परिषद टिहरी द्वारा मा० अध्यक्ष के मार्गदर्शन में नगर को स्वच्छ, सुन्दर बनाये जाने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने एवं नगर क्षेत्र में ऐसे स्थल जहाँ पर लोगों द्वारा कूड़ा फेका जा रहा है, के निराकरण हेतु प्रत्येक सप्ताह जन-सहभागिता के माध्यम से निरन्तर स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। अतः सभी लोग जागरूक बने एवं अपने आसपास गन्दगी न करें और न किसी को करने दें।
* नगरपालिका परिषद टिहरी द्वारा किसी प्रकार की शिकायत / समस्या / सुझाव के निराकरण हेतु टोल फ्री नंम्बर-77173477717 जारी किया गया है अतः सभी नगरवासी अपनी शिकायत / समस्या / सुझाव इस पर दर्ज करवा सकता है।
* सभी नागरिक अनिवार्य रूप से अपने घरों / प्रतिष्ठानों का कूड़ा जैविक/अजैविक एवं सिनेट्री वेस्ट को पृथक-पृथक रूप से डोर-टू-डोर सेवा में प्रयुक्त कूड़ा वाहनों पर डालें।
* सभी नगरवासी अपने घरों के कूड़े को सार्वजनिक नाली/नाला/सड़क एवं खुले स्थानों पर न फेकें तथा यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उसे भी जागरूक करें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभायें।
* सभी नगरवासी गीले कूड़े (जैविक कूड़े) के निस्तारण हेतु अपने घरों में कम्पोस्टिंग पिट बनाकर जैविक खाद तैयार करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग प्रदान करें।
* मास्टर प्लान शहर नई टिहरी नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये रखने में पालिका को अपना सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करें।
* सभी नगरवासी कूड़े के डोर-टू-डोर कूड़ा क्लैक्शन कार्य का नियमित रूप से प्रतिमाह भुगतान करें तथा भुगतान पश्चात यूजर चार्जेज रसीद अवश्य प्राप्त कर लें।
द्वारा जनहित में सार्वजनिक स्थलों / पार्को में लगायी गई खेल उपकरण/जिम्म उपकरण एवं अन्य सामाग्रियों की सुरक्षा हम सबकी नैतिक है अतः हम सभी सार्वजनिक परिसम्पत्तियों को क्षतिग्रस्त होने से बचाये।
* उत्तराखण्ड शासन की अधिसूचना संख्या-84 दिनांक 16/02/2022 के अनुपालन में नगरपालिका परिषद टिहरी के आदेश संख्या-334 दिनांक 26/06/2022 के द्वारा सम्पूर्ण नगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 01 जुलाई, 2022 से सिगंल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) वस्तुओं के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, बिकी और उपयोग को प्लास्टिक / थर्माकॉल, स्टायरोफोम के उत्पादों सहित पूर्णरूप से प्रतिबन्धित किया गया है। अतः सभी नागरिक प्लास्टिक की रोकथाम में सहयोग करें।
* सिगंल यूज प्लास्टिक (Single Use Plastic) वस्तुओं के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, बिकी और उपयोग के उल्लघंनकर्ता के लिए उत्पादनकर्ता पर रू0-5.00 लाख, परिवहनकर्ता पर रू०-2.00 लाख, खुदरा विक्रेता पर रू0-1.00 लाख तथा व्यक्तिगत उपयोगकर्ता पर रू0-100.00 तक का अर्थदण्ड/जुर्माना निर्धारित किया गया है।
* पालिका द्वारा जनहित में संचालित सार्वजनिक शौचालयों में तोड़फोड एवं गन्दगी न करें तथा सफाई व्यवस्था बनाये रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
* भारत सरकार/राज्य सरकार द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें।
अतः आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि नगरपालिका परिषद टिहरी को उक्त कार्य हेतु अपना सहयोग प्रदान करने का कष्ट करेंगे, ताकि आपके सहयोग एवं मार्गदर्शन से इस मास्टर प्लान शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाया रखा जा सके।
(बासुदेव डंगवाल) अधिशासी अधिकारी
धन्यवाद।
समस्त सभासदगण
(मोहन सिहं रावत) अध्यक्ष
नगरपालिका परिषद टिहरी (नई टिहरी) जिला टिहरी गढ़वाल उत्तराखण्ड ।


