ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : भारत सरकार द्वारा हाल ही पारित केन्द्रीय बजट घरेलू उधोगों और व्यापार को नई दिशा देगा यह बात व्यापारी संवाद के प्रदेश सहसंयोजक दिनेश डोभाल ने ऋषिकेश में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में कही ! उन्होंने कहा कि एम एस एम ई ग्रोथ फन्ड मिलने से उधमीयों एवं व्यापारीयों को और अधिक लाभ मिलेगा!!
सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कार्य क्रम के जिला संयोजक दीपक तायल ने कहा कि यह बजट राष्ट्र को आत्मनिर्भरता समृद्धि के साथ विकसित भारत की अवधारणा को और अधिक मजबूत करने वाला है!
सम्मेलन में कार्य क्रम के सहसयोंजक पवन शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन भारत सरकार की अभिनव पहल है जहाँ पर एक ही मंच पर व्यापारी प्रतिनिधि एवं भारत सरकार के विभिन्न विभागों के सचिवों द्वारा व्यापारी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान हो पायेगा!
कार्य क्रम में प्रान्तीयउधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ऋषिकेश के नगर महामन्त्री प्रतीक कालीया ने कहा कि बजट में इको फ्रेन्डली टूरिज्म एवं माउन्टेन ट्रेल्स के लिए प्राविधान किये जाने से राज्य में परयटन आदि क्षेत्र में और अधिक रोजगार के अवसर होंगे!
इस अवसर पर व्यापारी संवाद सम्मेलन में नगर निगम पार्षद आशुडंग, वरिष्ठ व्यापारी नेत्री रोमासहगल, चेतन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, पंकज शर्मा, शरद सेमवाल, पंकज चावला, अभिनव गोयल, मनीष मिश्र, मोहन पाहवा, राहुल पाल, राकेश पाल, अनिरुद्ध शर्मा सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे!



