रिपोर्ट : डी पी उनियाल
गजा (चम्बा) : विकास खंड चम्बा के ग्राम कठूड धार अकरिया निवासी पूर्व प्रधान व वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य भरत सिंह असवाल के आकस्मिक निधन पर अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया है, भरत सिंह असवाल विगत काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे,ग्राफिक एरा अस्पताल में उन्होंने अंतिम साँस ली, उनका पार्थिव शरीर गाँव लाया गया, जहाँ से कोटेश्वर घाट पर आज अंतिम संस्कार किया गया,कोटेश्वर घाट पर बडे़ पुत्र सौरभ असवाल व छोटे पुत्र प्रवेश असवाल ने मुखाग्नि दी, उनकी शव यात्रा मे नरेंद्र नगर विधानसभा के पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान,चम्बा ब्लॉक के जेष्ठ प्रमुख संजय मैठाणी, जिला पंचायत गजा सदस्य ताजबीर सिंह खाती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य खाड़ी अनिल भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जगेठी देवी सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता मदन सिंह खडवाल , सूरज सिंह असवाल, दिनेश सिंह खाती , रविंद्र राज, व अन्य कई लोगों ने शामिल हो कर कोटेश्वर घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की l
क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दूरभाष पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना दी,मृतक भरत सिंह असवाल की पत्नी का कुछ वर्षों पहले निधन हो गया था l
ग्राम पंचायत कठूड की प्रधान पूजा असवाल ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


