विश्व सामाजिक न्याय दिवस" पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी :  उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल / जिला न्यायाधीश  नितिन शर्मा के निर्देशन में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल आलोक राम त्रिपाठी द्वारा "विश्व सामाजिक न्याय दिवस" के अवसर पर बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर, टिहरी गढ़वाल  में  एक विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। श्री त्रिपाठी द्वारा अपने संबोधन में कहा कि प्राधिकरण द्वारा "विश्व सामाजिक न्याय दिवस"  पर शिविर आयोजित करने का उद्देश्य समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। सामाजिक न्याय तभी संभव है जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार और न्याय सुलभ हो। 

उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना है। 


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के रिटेनर अधिवक्ता, राजपाल सिंह मियां द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गयी।  


शिविर में बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर, टिहरी गढ़वाल के प्राचार्य डॉ० विपिन चन्द उनियाल, महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रगण आदि  उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम के अंत में सभी को सामाजिक न्याय और समानता के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top