ज्योति डोभाल संपादक
रुड़की : प्रान्तीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की रुड़की में सम्पन्न हुई प्रदेश कार्यसमिति की वैठक-आमसभा में संगठन के संविधान में शंसोधन सम्बन्धी
कई विन्दुओं पर आम चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया!
वैठक का शुभारंभ मन्त्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं सामुहिक
ईश बन्दना के साथ हुआ!
वैठक की अध्यक्षता प्रान्तीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के रुड़की जिलाध्यक्ष श्री सौरभ भूषण ने की वैठक का संचालन प्रदेश महामन्त्री प्रकाश चन्द्र मिश्रा एवं जिला महामन्त्री विभोर अग्रवाल
ने किया!
वैठक को संबोधित करते हुए प्रान्तीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों ने पारस्परिक संवाद सुचारू रुप से होना चाहिए प्रत्येक पदाधिकारियों को प्रतिदिन कम से कम 10 मिनट का समय संगठन संबाद के लिए र्निधारित करना चाहिए! उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक चुस्त-दुरस्त किया जायेगा सक्रिय व्यापारीयों से संगठन में भरपूर सहयोग लिया जायेगा!
साथ ही संगठन में अनुशासन को महत्ता दी जायेगी!
प्रान्तीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश महामन्त्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि सदन में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश संगठन को संबोधित जो भी मांगपत्र प्रेषित किये गए हैं उनका संज्ञान लेकर सम्बंधितो
से आवश्यक पत्राचार किया जायेगा साथ ही व्यापारीयों को शासन व जिला स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों से संबाद हेतु व्यापार मित्र का पुर्नगठन कराये जाने सहित शासन की स्तर की सभी समस्याओं को राज्य के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के संज्ञान में लाया जायेगा!
वैठक में संगठन के मौजूद सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवं 20 जिलाध्यक्ष व जिला महामन्त्रीयों एवं अनेक नगर इकाइयों के अध्यक्षो द्वारा व्यापारीयों की विभिन्न समस्याओं की ओर सदन का ध्यान आकृष्ट कर संगठन के प्रदेश नेतृत्व से समस्याओं के समाधान करवाने हेतु आवश्यक रणनीति तय करने का आग्रह किया गया!
वैठक में संगठन के संस्थापक सदस्यों वरिष्ठतम पदाधिकारियों एन०सी०तिवारी, किशन चन्द गुरानी,प्रम़ोद जौहर, सुभाष कोहली को संगठन सारथी पुरुष्कार से सम्मानित किया गया,
एवं ख्याति प्राप्त ज्योत्षाचाराय रमेश चन्द्र सेमवाल सहित विशिष्ट क्षेत्र के अनेक ख्याति प्राप्त व्यक्तीयों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया!
बैठक के अन्त में कार्यक्रम की आयोजक रुड़की जिला इकाई को सफल कार्य क्रम के लिए सदन द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव
पारित किया गया!
वैठक में प्रान्तीय उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश कार्य कारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल,
गढ़वाल मण्डल प्रभारी शुरेश विष्ट, कुमाऊँ मण्डल प्रभारी अश्विन छाबड़ा , वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अरोडा़, सुभाष कोहली, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार डिमरी, माधव सेमवाल, दिनेश डोभाल, अशोक छाबड़ा, कृष्ण कुमार सिंघल, प्रमोद गोयल, मनोज अरोड़ा प्रमोद जौहर,पवन जोशी उपेन्द्र असवाल, चन्द्र शेखर पन्त, महेश जोशी,
प्रदेश सयुंक्त महामन्त्री अब्दुल अतीक प्रदेश मन्त्री विजय शर्मा, संजय गर्ग, राजन सेठ,
श्रवण जैन,राकेश अग्रवाल, दिगपाल नेगी सहित संगठन चुनाव समन्वयक रावेल सिंह आन्द संगठन के सभी जिलों के जिलाध्यक्ष व महामन्त्री एवं नगर इकाई के अध्यक्ष एवं महामन्त्री तथा अनेक जिला महिला इकाई के पदाधिकारी वैठक में शामिल थे!



