थौलधार की मंजखेत पंचायत में नहीं परोसी जायेगी शराब, डीजे पर भी प्रतिबन्ध

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 


टिहरी : थौलधार ब्लॉक की ग्राम पंचायत मंजखेत में आगामी दिनों में होने वाले मांगलिक कार्यकर्मों जैसे मेहंदी, शादी, चूड़ाकर्म, नामकरण, जन्मदिन,  पंचायती मेलों में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। डीजे के लिए भी समय सीमा निर्धारित की गई है नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर 51000 रुपए का जुर्माना और सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। नगुण पट्टी के ग्राम पंचायत मंजखेत में ग्राम प्रधान  मनीषा राणा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई, बैठक में शादी समारोह, चूड़ाक्रम, मेहंदी, जन्मदिवस,पंचायती मेलों सहित अन्य मांगलिक कार्यकर्मों में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। ग्राम प्रधान मनीषा राणा ने बताया कि मांगलिक कार्यकर्मों में डीजे संचालित करने की समय सीमा 11:30 बजे रात्रि निर्धारित की गई है। 

शादी समारोह में शराब और अन्य फिजूलखर्ची के कारण गांव के लोगों पर खर्च का अधिक दबाव पड़ रहा है। जिस पर प्रतिबंध लगाया जाना आवश्यक हो गया था। बैठक में उक्त सभी नियम पालन न करने वाले व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। और उनके परिवारों में होने वाले मांगलिक कार्यकर्मों में गांव का कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं होगा। गांव में फेरी करने वाले बाहरी व्यक्तियों पर भी गांव में पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही प्रधान संगठन टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष और पूर्व प्रधान रविन्द्र राणा ने बताया कि गांवों को नशा मुक्त करने की ये मुहिम पूरी नगुण पट्टी में आगे भी लगातार जारी रहेगी, उनकी नशा मुक्त अभियान समिति शीघ्र ही अन्य गांवों में भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ सहयोग कर नशा मुक्त कराया जाएगा। बैठक में मीनाक्षी देवी,रीना देवी, मंगला देवी, भारती देवी,पवना देवी,पिंगला देवी,सरिता देवी, कविता देवी, मीना देवी,सुनीता देवी,बचना देवी, काजल देवी, चंद्रा देवी,चन्द्रदेई, चैता देवी, अमलदेई,गुदा देवी,हिमा देवी,पूनम देवी,प्यारी देवी, रविन्द्र राणा,गोपाल सिंह,भरत सिंह,सूरज सिंह,महिपाल सिंह, पुलम सिंह,गणेश सिंह,कमल सिंह, सोबत सिंह, देवलाल, बुद्धिदास,कोमल सिंह,सुमन सिंह, गोपाल राणा,भगवान सिंह सहित दर्जनों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top