गजब: पेयजल कनेक्शन नहीं लिया और बिल थमा दिया उन्तीस हजार

Uk live
0

रिपोर्ट : डी पी उनियाल 


गजा (टिहरी) : जल संस्थान विभाग ने शिखर स्कालर्स एकेडमी हाई स्कूल गजा के प्रधानाचार्य को 3 माह (अक्टूबर नवम्बर, दिसम्बर 2025 का पेयजल बिल 2940 रुपये का थमा दिया है। 

 हैरान करने वाली बात यह है कि विद्यालय ने जल संस्थान विभाग गजा मे पेयजल कनेक्शन के लिए कभी आवेदन ही नहीं किया है। 

पेयजल बिल मे 31 दिसम्बर तक जमा करने के लिए लिखा गया है एवं बिल जमा नहीं करने पर 5 फरवरी को कनेक्शन काटने की तिथि दी गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंवर सिंह खाती ने बताया कि उनके कर्मचारी छात्र छात्राओं के लिए स्रोत से पानी लाते हैं, उन्होंने जब बिल देखा तो अपर अभियंता जल संस्थान विभाग गजा के माध्यम से अधिशासी अभियंता जल संस्थान नरेंद्र नगर को  पत्रांक 95/ 2026 /जल संयोजन बिल संसोधन / दिनांक 17 जनवरी 2026 को पत्र भेजा है तथा दूरभाष से भी जानकारी दी है। 

प्रधानाचार्य कुंवर सिंह खाती ने बताया कि अपर अभियंता जल संस्थान के द्वारा कर्मचारी भेज कर स्थलीय निरीक्षण भी किया जा चुका है l

 अपर अभियंता जल संस्थान विभाग गजा से इस सम्बन्ध में जानकारी ली गई तो उनका कहना है कि रिपोर्ट भेज दी गई है त्रुटि को ठीक किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top