ज्योति डोभाल संपादक
नई टिहरी : नई टिहरी शहर में " केमसारी टिन शेड" एवम् " पिपली टिन शेड" जहां लगभग 235 परिवारों को पुरानी टिहरी डूबने पर आननफानन में नितांत अस्थाई रूप से रातों रात तैयार किए गए टिन शेड आवंटित किए गए थे! किंतु ये परिवार आज तक स्थाई आवंटन नहीं पा सके ।
विगत एक सप्ताह से अधिक समय से अपने अपने आवंटित/रिहायशी/कब्जे के आधार पर इन टिन शेडो के स्थाई आवंटन/मालिकाना हक के लिए ये परिवार संघर्षरत है, और धरना प्रदर्शन करने को मजबूर है।
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने साथियों के साथ धरना स्थल पर जाकर अपना समर्थ और निःशुल्क कानूनी पैरवी करने का भरोसा दिया है।
उन्होंने कहा मुझे उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है, कि टिहरी की जिलाधिकारी/निदेशक पुनर्वास इन परिवारों की समस्या का स्थाई रूप से निराकरण शीघ्र कर देंगी।
धरना स्थल पर शांति प्रसाद भट्ट, संतोष आर्य, मुर्तजा बेग,संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र खत्री, सुरेन्द्र घई, जमीर अहमद सहित इन परिवारों की महिलाएं उपस्थित रही।


