सुशील बहुगुणा की ‘शराब नहीं संस्कार’ मुहिम से नशा-मुक्त हुई अंजलि की शादी, साबली रानीचौरी में दुल्हन और परिजन हुए नशा-मुक्त शादी के लिए सम्मानित

Uk live
0

ज्योति डोभाल संपादक 



नई टिहरी।  समाजसेवी सुशील बहुगुणा की ओर से चलाई जा रही ‘शराब नहीं, संस्कार’ मुहिम ने सामाजिक परिवेश में नया परिवर्तन लाना शुरू कर दिया है। इसी मुहिम से प्रेरित होकर चंबा ब्लॉक के साबली रानीचौरी निवासी डिमेश्वर प्रसाद बहुगुणा और उनकी पत्नी हेमलता देवी ने अपनी बेटी अंजलि की शादी को पूरी तरह नशा-मुक्त स्वरूप देने का संकल्प लिया। परिवार ने न केवल शादी में, बल्कि मेहंदी के दिन भी कॉकटेल पार्टी का आयोजन न करके एक स्वच्छ और संस्कारों से भरी मिसाल पेश की।

परिवार के सदस्यों कहना है कि  समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए जरूरी है कि लोग अपने निजी आयोजनों को भी सकारात्मक संदेश का माध्यम बनाएं। उनका मानना है कि विवाह जैसे पवित्र आयोजन तब और अधिक अर्थपूर्ण हो जाते हैं, जब वे संस्कार, संयम और सामाजिक जागरूकता के साथ संपन्न हों।

ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति रानीचौरी के अध्यक्ष और ‘शराब नहीं, संस्कार’ मुहिम के जनक सुशील बहुगुणा ने दुल्हन अंजलि और उनके परिजनों को नशा-मुक्त विवाह करने के लिए प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बहुगुणा ने कहा कि “समाज में परिवर्तन किसी बड़े कार्यक्रम से नहीं, बल्कि घरों में होने वाले छोटे-छोटे फैसलों से आता है। जब परिवार संस्कारों को प्राथमिकता देता है, तो वही संस्कृति समाज में आगे बढ़ती है। साबली की 

ग्राम प्रधान अनीता बहुगुणा ने इस पहल को अत्यंत प्रेरक बताते हुए कहा कि अंजलि ने गाँव में नशा-मुक्त विवाह का आदर्श प्रस्तुत करके पूरे क्षेत्र में नई सोच जगाई है। समाज तभी आगे बढ़ता है जब लोग अपने आयोजनों को जिम्मेदारी से आयोजित करें। यह शादी युवाओं को यह संदेश देती है कि परंपरा और मर्यादा ही किसी भी उत्सव की असली सुंदरता हैं। क्षेत्रवासियों ने इस निर्णय को समाज में बढ़ती सकारात्मक चेतना का संकेत बताया, जो आने वाले समय में कई परिवारों को प्रेरित करेगी।

कार्यक्रम में गुड्डी देवी, कृष्णानंद बहुगुणा, संदीप बहुगुणा, आयुष बहुगुणा, सुनीता, रजना, लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top