कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने इंटर कॉलेज केशरधार नैचोली पहुंचकर सुनी जन समस्याये

Uk live
0


गजा ( डी पी उनियाल) : नरेंद्र नगर क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल क्षेत्र भ्रमण मे राजकीय इंटर कॉलेज नैचोली पहुंचे,ग्राम पंचायत नैचोली, कुल्पी, पयाल गांव की जनता व विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने माल्यार्पण, बैज अलंकरण,करते हुए स्वागत किया, कोटेश्वर पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष सुंदर रुडोला ने शाल भेंट करते हुए स्वागत किया, इस अवसर पर डा. अम्बरीश चमोली शिक्षक इंटर कॉलेज खंडकरी की पुस्तक लोक_ आलोक बुद्ध का लोकार्पण भी किया गया l

 कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए व सरस्वती वंदना के साथ हुआ l

 कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने सम्बोधन मे कहा कि छात्र छात्राओं को लक्ष्य बनाकर भविष्य में आगे बढने के लिए सोच बनानी होगी। 

खुली आँखों से सपना देखोगे तो सफलता जरूर मिलेगी, बैठक में विद्यालयों के उत्तीर्ण बच्चों को पुरुष्कृत किया गया, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जन समस्याओं को सुना तथा निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए, इस अवसर पर नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, फकोट ब्लॉक पूर्व प्रमुख राजेन्द्र सिंह भंडारी, पूर्व प्रमुख चम्बा शिवानी विष्ट, जिला पंचायत सदस्य गौंसारी ताजबीर सिंह खाती, प्रधानाचार्य आर पी एस खडवाल, शिक्षक डा. अम्बरीश चमोली, महाबीर सिंह राणा, कोटेश्वर पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष सुंदर रुडोला ने सम्बोधित किया।

 इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि भगवान सिंह चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री सुनील चौहान, ज्योति पंत, अभिभावक संघ अध्यक्ष विजय राम उनियाल, प्रधान फ्योंला देवी, आरती देवी, मदन लाल उनियाल, सदस्य क्षेत्र पंचायत  मंजू देवी, तहसीलदार गजा विनोद तिवारी, सहित इंटर कॉलेज नैचोली के शिक्षक शिक्षिकाएं व विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने नैचोली मे तीनों ग्राम पंचायतों के लिए विधायक निधि से अनेक कार्यों की घोषणा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top