ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : मंगलवार को बाल्मीकि जयंती के अवसर पर बाल्मीकि समाज के लोगों ने शिव चौक टिहरी से बौराड़ी तक झांकी निकाली जिसमे नासिक से आये बैंड पर लोग जमकर झूमें l
वाल्मीकि समाज अध्यक्ष दीपक पंवार ने कहा कि बाल्मीकि जयंती सभी ने धूमधाम से मनाई जिसमे झांकी का प्रदर्शन किया गया l
पूर्व अध्यक्ष नंदू वाल्मीकि ने कहा कि महृषि बाल्मीकि हमारे आदर्श हैं जिन्होंने रामचरितमानस लिखी l
कहा कि परगट दिवस, या वाल्मीकि जयंती, एक वार्षिक भारतीय त्योहार है जो विशेष रूप से बाल्मीकि धार्मिक समूह द्वारा प्राचीन भारतीय कवि और दार्शनिक वाल्मीकि के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे लगभग 500 ईसा पूर्व में रहे थे।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, दिनेश चौहान मुख्य संरक्षक, चमन लाल संरक्षक, रिंकू राम मुख्य सलाहकार, सुशील सेलवान समाजसेवी, धर्मेंद्र पारस समाजसेवी, राजेश राजन समाजसेवी, विशाल राजन समाजसेवी, अभिषेक कठेरिया समाजसेवी, कुलदीप पंवार कांग्रेस शहर अध्यक्ष, गंगा भगत नेगी, भारतीय सेलवान पूर्व चौधरी सुशील वैदय, सहित वाल्मीकि समाज के सभी लोग सम्मिलित रहे।



