12 अक्टूबर को पिलाई जायेगी 0 से 5 साल के बच्चों को पोलियो की खुराक, जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे टास्क फोर्स गठित

Uk live
0

 ज्योति डोभाल संपादक 



टिहरी : आगामी 12 अक्टूबर 2025 से  जनपद अन्तर्गत  0 से 5 साल के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाये जाने हेतु जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक संचालित की गयी । जिसमंें मुख्य चिकित्साधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा अवगत कराया गया कि पोलियो की बीमारी की रोकथाम हेतु भारत सरकार के निर्देषानुसार आगामी 12 अक्टूबर 2025 को जनपद में पर्वतीय क्षेत्रों में 473 एवं ढालवाला मैदानी क्षेत्र में 50 कुल 523 बूथों पर 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई जायेगी । इस चरण हेतु सर्वे के अनुसार 45882 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाये जाने का लक्ष्य रखा गया है ।  उक्त चरण में पर्वतीय क्षेत्रांे में 13  एवं 14 अक्टूबर दो दिन को तथा मैदानी क्षेत्र ढालवाला में 13 से 18 अक्टूबर, 06 दिन तक घर-घर भ्रमण कर छूटे हुये बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी । इस हेतु पर्वतीय क्षेत्रों में 946 टीम एवं मैदानी क्षेत्र में 17 टीम बनाई गयी  है  । अभियान की सफलता हेतु विभिन्न विभागों यथा षिक्षा पंचायती राज, बालविकास  आदि से अपेक्षित सहयोग मांगा गया । बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों सहित समस्त ब्लाक के प्रभारी चिकित्साधिकारियों  व डब्ल्यू एच ओ  से डा0 अजीत गुप्ता द्वारा प्रतिभाग किया गया  ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top