ज्योति डोभाल संपादक
टिहरी : भारतीय जनता पार्टी टिहरी द्वारा हनुमान चौक नई टिहरी पर कांग्रेस द्वारा गैरसैण में संपन्न विधानसभा के दौरान अमर्यादित व्यवहार किये जाने एंव लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या किए जाने के विरूद्ध में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कार्यक्रम किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत के नेतृत्व एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न कराया गया l
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेम सिंह चौहान, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेन्द्र प्रसाद डोभाल, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा बलवंत सिंह रावत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लीला मखलोगा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष तौफिक अहमद, जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ चन्द्रपाल सिंह परमार, पूर्व जिलामंत्री कमलदास पुनेठा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमर सिंह, जिलाध्यक्ष एस०सी० मोर्चा राजेन्द्र कोहली, मंडल उपाध्यक्ष मुनेन्द्र भट्ट, जिला महामंत्री युवा मोर्चा विनीत उनियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अबरार अहमद, मंडल मंत्री सरस्वती नेगी, मंडल मीडिया प्रभारी भारती सेनवाल, हीरा सिंह नेगी, पंकज बरवाण, अमित रतूड़ी, असगर अली, अतीक अहमद आदि शामिल थे।