गढवाली फीचर फिल्म 'रैबासी ' का शुभ मुहूर्त, जन प्रतिनिधियों को किया आमंत्रित "गजा तहसील के खडवालगांव मे होगा पहला शाॅट

Uk live
0

डी. पी. उनियाल गजा/ नई टिहरी  



    पहाड़ी फिल्म के बैनर तले गढवाली फीचर फिल्म " रैबासी " का शुभ मुहूर्त  धार अकरिया पट्टी के गजा तहसील के ग्राम खडवालगांव मे आगामी 2 सितम्बर को उत्तराखंड आंदोलन शहीदी दिवस पर शुभारंभ किया जा रहा है।

 गढवाली फीचर फिल्म के निर्माता विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि पहाड़ी संस्कृति,पर आधारित पहाड़ी फीचर फिल्म के शुभ मुहूर्त का प्रथम शाॅट खडवालगांव के घंटाकर्ण मंदिर मे आगामी 2 सितम्बर को सुबह 11 बजे स्थानीय ग्रामीणों व जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुभारंभ किया जायेगा। बताया कि शुभ मुहूर्त में जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण, ब्लाक प्रमुख सुमन सजवाण,जेष्ठ उप प्रमुख संजय मैठाणी, कनिष्ठ उप प्रमुख  सरोज मखलोगा, नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष मीना खाती, सदस्य जिला पंचायत ताजबीर सिंह खाती, समाजसेवी दिनेश प्रसाद उनियाल सहित स्थानीय सदस्य क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत प्रधानों, व्यापार सभा गजा के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि गजा क्षेत्र में गढवाली फीचर फिल्म रैबासी का शुभ मुहूर्त का पहला शाॅट खडवालगांव के मंदिर से हो रहा है। बताते चलें कि फिल्म के निर्माता विक्रम सिंह नेगी बिमाणगांव (खडवालगांव) के निवासी हैं तथा वर्तमान में दिल्ली में हैं l

विक्रम सिंह नेगी की प्रारंभिक शिक्षा जूनियर हाई स्कूल नैचोली से हुई है तथा दिनेश प्रसाद उनियाल सेवा निवृत शिक्षक (वरिष्ठ पत्रकार) दिनेश प्रसाद उनियाल के शिष्य हैं। 

विक्रम सिंह नेगी ने इससे पहले शहीद श्रीदेव सुमन पर भी गढवाली फीचर फिल्म बनाई है। पूर्व शिक्षक दिनेश प्रसाद उनियाल ने नेगी के कार्यों की प्रशंसा की है। 

इस फिल्म के निर्देशक राजेन्द्र सिंह नेगी (राजू) कहानी बृज मोहन वेदवाल सहित कई अन्य कलाकार शामिल हैं।

 सदस्य क्षेत्र पंचायत खडवालगांव ममता खडवाल ने फिल्म निर्माता विक्रम सिंह नेगी का आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top