विश्व पर्यावरण दिवस पर नगरपालिका टिहरी ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्व. राकेश सेमवाल स्मृति वन वाटिका में किया वृक्षारोपण

Uk live
0

रिपोर्ट : ज्योति डोभाल 


टिहरी :  विश्व पर्यावरण दिवस पर नगरपालिका टिहरी ने पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्व. राकेश सेमवाल स्मृति वन वाटिका में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जिसमे नई टिहरी डीकेजी स्कूल के बच्चो ने भी सहयोग किया, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष  *मोहन सिंह रावत ने कहा की वृक्षारोपण के साथ साथ हम शहर में स्वच्छता अभियान भी चला रहे है, और लोगो को कपड़े के थैले भी मुहिया कर रहे है और सभी लोगो से अपील है की सभी लोग अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और उनका ध्यान रखे साथ साथ में स्वच्छता का ध्यान भी रखे और उनकी रक्षा करे, साथ ही पॉलिथीन छोड़ कर कपड़े और जूट के थैले का इस्तमाल करे। 

साथ ही *सभासद डॉक्टर प्रीति पोखरियाल ने कहा की पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर हम सभी को यह संदेश देना चाहती हूं की जिस प्रकार से हम विकास की तरफ बढ़ रहे है लेकिन हमे विकास ऐसा करने चाहे जो आने वाले पीढ़ी के लिए भी संभावना बढ़ी रहे और इसके लिए हमे पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए  हमे ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाना चाहे, और सिर्फ 5 जून को नहीं हमे जब भी समय मिले हमे कम से कम हर व्यक्ति को एक या दो पेड़ अपने जीवन काल में लगाना चाये* ताकि पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन बना रहे।

नगरपालिका ईओ संजय कुमार ने कहा की विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी नगर निकायों को आदेश था की वृक्षारोपण किया जाए और नगरपालिका ने भी पूर्व अध्यक्ष स्व. राकेश सेमवाल स्मृति वन वाटिका पर वृक्षारोपण कार्यकर्म किया गया है और लोगो को संदेश दिया है की अपने पर्यावरण की हम रक्षा करें इसके लिए जो खासकर जो हमारा पहला लक्ष्य है हम शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाए और पॉलिथीन का प्रयोग बिल्कुल न करे और इसके लिए हमने आज *पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सहयोग से जूट और कपड़े के थैले बंटवाए है* ताकि लोग पॉलिथीन कैरी बैग का प्रयोग न करे कपड़े और जूट के बैग का प्रयोग करे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top