ज्योति डोभाल
टिहरी : हेस्को द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर जोशीमठ में माधवआश्रम विद्यालय में बच्चों के साथ जागरूकता कार्यक्रम किया गया
इस अवसर पर हेस्को की डॉ0किरन नेगी ने बच्चों को प्लास्टिक से होने वाले खतरों के बारे में विस्तार से बताया और कहां की हम लोग स्वयं प्लास्टिक न फैलाकर वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग कर सकते हैं और बच्चों को प्लास्टिक न फैलने की सफत भी दिलाई और विद्यालय के छात्र-छात्राओं से कहा कि पर्यावरण दिवस पर हम सब शपथ लेते हैं कि आज के बाद हम कहीं भी प्लास्टिक नहीं फैलाएंगे और पर्यावरण को स्वच्छ बनाएंगे साथ में हेस्को संस्थान के साथ प्लास्टिक वेस्ट से बेस्ट बनाने का कार्य कर रहे संजय बहुगुणा ने कहा कि किस प्रकार से हम प्लास्टिक का कम उपयोग करके और किस प्रकार से वेस्ट से बेस्ट बनाकर उसको अपनी दैनिक उपयोग में ला सकते हैं l इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र सिंह खत्री जी ने हैसको संस्थान का आभार व्यक्त किया और उद्यमी सुषमा बहुगुणा के द्वारा महिलाओं के द्वारा बनाए गए प्लास्टिक वेस्ट से बेस्ट टोकरी डस्टबिन फूलदान देखकर बच्चों ने काफी रुचि दिखाई इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं शोधार्थी अक्ष नेगी, शेर सिंह रावत, लक्ष्मी रावत, सतीश नेगी आदि उपस्थित थे ।


