डी पी उनियाल गजा (नरेन्द्र नगर)
विकास खंड चम्बा के नगर पंचायत गजा में महिला समूहों ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शतप्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। नगर पंचायत गजा के अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान ने आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों की दर्जनों महिलाओं को शपथ दिलाई, उन्होंने बताया कि नगर पंचायत गजा के अंतर्गत घंटाकर्ण स्वयं सहायता समूह, जयदेव महादेव समूह, राजेश्वरी समूह, की महिलाओं ने नगर पंचायत कार्यालय में बैठक आयोजित कर कहा मतदान करना जरूरी है इसके माध्यम से हम अपना प्रतिनिधि चुनते हैं इसलिए वगैर किसी प्रलोभन में आ कर निष्पक्ष मतदान करेंगे,
World Oral Health Day 2024
प्रतिवर्ष 20 मार्च को ओरल हेल्थ डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को ओरल हेल्थ और ओरल हाइजीन के प्रति जागरूक करना है। आजकल ओरल हेल्थ आम समस्या हो गई है। मुंह की सफाई, दांतों की मजबूती और चमक के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। दांतों की मजबूती और चमक बरकरार रखना मुश्किल काम नहीं लेकिन जानें-अनजाने की गई कुछ गलतियों के कारण दांत कमजोर हो जाते हैं और दांतों में पीलापन नजर आने लगता है। यहां ऐसी गलत आदतों के बारे में बताया जा रहा है, जिसे छोड़ दिया तो दांत मजबूत और चमकदार बन जाएंगे।
ब्रश करने का गलत तरीका
अधिकतर लोगों को लगता है कि ब्रश को दांतों पर तेजी से रगड़ने से दांत अच्छे से साफ होते हैं। जोर से ब्रश करने से फायदा नहीं, बल्कि दांतों को नुकसान होता है। गलत तरीके से ब्रश करने से इनेमल को नुकसान होने के साथ कैविटी के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है और मसूड़े संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जोर से ब्रश करने से ठंडी और गर्म के सेवन से सेंसिटिविटी बढ़ सकती है। वहीं दांतों को दिन में दो बार ब्रश करना भी बहुत जरूरी है।
चीनी की मात्रा
दांतों की सेहत को चीनी नुकसान पहुंचा सकती है। इसके सेवन से मुंह में एसिड पैदा करने वाले बैक्टीरिया बढ़ते हैं। जेली कैंडी जैसी चिपचिपी मिठाइयां दांतों के लिए नुकसानदायक होती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, खट्टी कैंडी में कई तरह के एसिड होते हैं जो दांतों में सड़न पैदा करने के साथ ही दांतों की ऊपरी परत को नष्ट करने लगते हैं।
बिना कुल्ला किए सोना
कुछ लोगों को बेड टाइम पर चाय या कॉफी पीने की आदत होती है। इसके अलावा रात में आइसक्रीम, स्वीट या दूध पीकर हैं। लेकिन खाने पीने के बाद कुल्ला न करना और ऐसे ही सो जाना दांतों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कीटाणु मुंह में फैल कर दांतों को कमजोर बनाते हैं और दुर्गंध का कारण बनते हैं। इसलिए रात में सोने से पहले ब्रश या कुल्ला करें। ब्रश के बाद कुछ न खाये.
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी टिहरी गढ़वाल मुख्य चिकित्साधिकारी टिहरी गढ़वाल जिला अधिकारी टिहरी गढ़वाल।
कहा कि मतदान करने जायेंगे,अपना फर्ज निभायेंगे। नगर पंचायत गजा कर्मियों अजय सिंह गुसाईं, नितेश सिंह चौहान, दिनेश चौहान, लखन पाल, महेश पाल सिंह, बलवंतसिंह गुसाईं ने सहयोग किया। महिलाओं में आरती देवी, सीमा, जमुना देवी, सुषमा, बबीता देवी,आदि दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।