फेडरेसन ऑफ़ ऑल इंडिया ब्यापार मण्डल के प्रतिनिधि मण्डल ने की बित्त मंत्री से मुलाकात, ब्यापारीयों की समस्याओ से करवाया अवगत

Uk live
0

Team uklive


 दिल्ली : फेडरेसन ऑफ़ ऑल इंडिया ब्यापार मण्डल के प्रतिनिधिमंडल ज़िसमे  सुशील पोद्दार (वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मेम्बर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड),आर.के.गौड़ (राष्ट्रीय महासचिव) राजेश्वर  पैन्यूली  (राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कोषाध्यक्ष),कपाड़िया जी आदि शामिल थे  ने वित्त-मंत्री  निर्मला सीतारमण  और  पंकज  चौधरी  , वित्त  मंत्री (राज्य ) से मुलाकात करके उन्हें अंतरिम बजट पर बधाई दी और साथ  ही  साथ  व्यापारियों द्वारा GST  से  सम्बंधित  हो रही प्रैक्टिकल परेशानियों से अवगत कराया .!

साथ ही साथ अनुरोध किया की 2017-2018  वित्त वर्षों की पुराने डिस्प्यूट्स के लिए सरकार कोई समाधान स्कीम लेकर आए जिससे की व्यापारियों को भी परेशानी ना हो और सरकार को भी उचित टैक्स की वसूली हो पाए.!माननीय ने बहूत ध्यान से सारी बातें सुनी और विश्वास दिलाया कि समुचित निराकरण किया जाएगा . सरकार व्यापारियों की हर तरह से सहायता के लिऐ तत्पर है .!

 श्री नारायण राणे मंत्री MSME.Micrio etc जी ने भी बहुत धैर्य से फेम के प्रतिनिधियों की बातें सुनी. ! यह भी बताया की वो खुद भी व्यापारी रहे हैं और  लघु , मीडियम , माईक्रो  आदि व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए हर तरह से सहयोग देंगे फिर चाहे बैंक से लोन की बात हो या 45 दिन में भुगतान की बात हो.!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top