Team uklive
टिहरी (08 फरवरी ) : गुरूवार को प्रज्ञा दीक्षित (पत्नी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित) द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय मिनी सचिवालय के सभागार साबली तल्ली में तथा रा.उ.प्रा. विद्यालय साबली में किशोरियों एवं महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन वितरित करते हुए उसके के फायदे, उपयोग करने और उपयोग करने बाद डिस्पोज करने के तरीके, माहवारी के दौरान होने वाली शारीरिक परिवर्तन एवं परेशानियां, साफ-सफाई आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने किशोरियों से कहा कि पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसको लेकर शर्मायें नहीं, बल्कि गर्व से कहें कि हम नारी हैं। उन्होंने कहा कि पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई बहुत जरूरी है, इसलिए एक दिन में चार बार अथवा फ्लों के अनुसार सैनिटरी पैड चेंज करते रहें। अपने आहार में आयरन और विटामीन-सी वाली चीजे शामिल करें, हिमोग्लोबिन की नियमित जांच करवायें तथा अपने पोषण आहार को लेकर सजग रहें। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि साबली में कोई भी बच्चा कुपोषित नहीं है। महिलाओं को बच्चों और परिवार के साथ-साथ स्वयं का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है।


