सैयद मुसरफ़ अली बने राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के नेशनल इंचार्ज कोऑर्डिनेटर

Uk live
0

Team uklive


टिहरी : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पूर्व राज्यमंत्री  सैयद मुसर्रफ अली को राजीव गांधी पंचायत राज संघठन (RGPRS) का नेशनल इन्चार्ज कॉर्डिनेटर बनाया गया है।


उनकी नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़के जी एवं राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की चेयरपर्सन पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन जी एवं राहुल गांधी जी एवं उत्तराखंड राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के अध्यक्ष पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण जी का धन्यवाद एवम आभार ब्यक्त किया.


प्रताप नगर क्षेत्र के विधायक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने कहा सैयद मुशर्रफ अली कांग्रेस पार्टी की रीति और नीति को मजबूती के साथ देशभर में कांग्रेस के ध्वजवाहक बनकर बिगत 30 वर्षों से एक ईमानदार सिपाही की तरह मेहनत कर रहे हैं उसी की बदौलत आज उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।


शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए बधाई देने वालों में प्रताप नगर क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह नेगी जिला कांग्रेस कमेटी  के अध्यक्ष राकेश राणा प्रदेश महासचिव विजय गुनसोला प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा रावत,अनीता रावत,शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप पवार पीसीसी सदस्य मुरारी लाल खंडवाल,  देवेंद्र नौटियाल, नरेंद्र चंद्र रमौला,पूर्व अध्यक्ष सूरज राणा ,नरेंद्र सिंह राणा ,साहब सिंह सजवान, मानसिंह रौतेला ,गंगा भगत सिंह नेगी ,संदीप कुमार,नवीन सेमवाल, मुर्तजा बेग,  सलीम खान,गब्बर सिंह नेगी, नफीस असद आलम ,जुनैद खान ,इमरान खान आदि  लोगों ने खुशी व्यक्ति की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top