रिपोर्ट : वीरेंद्र सिंह नेगी
उत्तरकाशी : दैवीय आपदा से प्रभावित ग्राम जखोल में ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने संबंधित अधिकारियों के साथ नुकसान का जायजा लिया साथ ही ग्राम वासियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ गांव में चौपाल लगाकर आपदा से हुई क्षति के संबंध में प्रत्येक विभाग की योजना का मास्टर प्लान बनाया.
जिसमें विनीता रावत ब्लॉक प्रमुख ने गांव वालों को भरोसा दिलाया कि विभाग द्वारा जो भी प्लान बनाया जायेगा. इसको हम जिलाधिकारी के माध्यम से आगे बढ़ाएंगे. साथ ही विकासखंड की जितनी भी योजनाएं चयनित की गई हैं उनको तुरंत ही स्वीकृत कर प्रारंभ किया जाएगा.
ग्राम जखोल के पुनर्वास की बात भी आगे बढ़ाने का पूर्ण प्रयास जारी है. आपदा से कृषि भूमि, मकान और गौशालों का काफी नुकसान हुआ है जिससे ग्राम प्रधान एवं ग्राम वासियों ने PMGSY के अधिकारियों पर काफी नाराजगी व रोष प्रकट किया.इसके लिए प्रमुख ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और PMGSY के अधिकारियों को जल्द प्लान तैयार करने के निर्देश दिए ताकि समय से गांव की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में ग्राम प्रधान नीलम रमोला,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जगमोहन सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकिशोर, ग्राम प्रधान प्रीतम रावत, ग्राम प्रधान नवीन राणा, धर्मेंद्र ,गांव के कई पूर्व प्रधान, बुजुर्ग, युवक मंगल दल के अध्यक्ष एवं अन्य लोग मौजूद रहे.


