विश्वहिन्दू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात कर की ये मांग

Uk live
0

Team uklive


चम्बा : विश्वहिन्दू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात कर पुरानी टिहरी में जलमग्न हुए पौराणिक मंदिरों, रामलीला मैदान और टिहरी झील के आस पास घाटों के निर्माण की मांग की।

विश्वहिन्दू परिषद एवं बजरंगदल टिहरी के कार्यकर्ताओं ने कोटिकलोनी में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात कर विहिप जिलाध्यक्ष एवं जिला मन्त्री यशपाल सिंह सजवाण ने उन्हें ज्ञापन सौपते हुए कहा कि पुरानी टिहरी को जलमग्न हुए दो दशक से अधिक का समय हो गया है।लेकिन जलमग्न हो चुके शीतला माता एवं माँ काली का पौराणिक मंदिर अब तक न्यू टिहरी में नही बनाया गया है।7वी शताब्दी की शीतला माता एवं माँ काली की मूर्ती दुर्गामन्दिर में दो दशकों से एक कमरे में बंद है।कहा कि हिंदुओं की आस्था और पौराणिक मूर्तियो की महत्त्व को देखते हुए पुरानी टिहरी में जलमग्न हुए मंदिरों का शीघ्र निर्माण  करवाया जाय।साथ उन्होंने पुरानी टिहरी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान के नाम पर न्यू टिहरी में सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए स्टेडियम बनाने और झील किनारे घाटों का निर्माण करने की मांग की।इस मौके पर बजरंगदल जिला सयोजक विनित उनियाल, नगर अध्यक्ष केशव नोटियाल, जिला सहसयोजक युवराज, जिला प्रचार प्रमुख आदित्य नेगी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top