Team uklive
चम्बा : आज दिनांक 17/12/2022 को नगर पालिका परिषद् चम्बा में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें कि पालिका बोर्ड के अध्यक्ष सुमना रमोला, अधिशासी अधिकारी उपेन्द्र दत्त तिवारी, सहायक लेखाकार जगदीश प्रसाद सकलानी, वरिष्ठ लिपिक, कृष्ण प्रसाद सेमवाल, समस्त वार्ड सभासद्गण रघुवीर सिंह रावत, विजयलक्ष्मी चौहान, विकास बहुगुणा, गौरव नेगी, विक्रम चौहान, शक्ति प्रसाद जोशी, मनोरमा नकोटी, प्रशान्त उनियाल, अंकित सज्वाण, सफाई निरीक्षक राजवीर सिंह पंवार, व अन्य आदि उपस्थित रहे।
बोर्ड द्वारा सर्वप्रथम पालिका के पूर्व कर्मचारी श्री प्रेम के निधन पर शोक व्याप्त किया एवं 102 मिनट का मौन धारण किया गया। पालिका की बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गये जिनमें प्रमुख
हैं। 1- नगर क्षेत्रार्न्तगत ओपन जिम / पार्क का निर्माण कार्य
2- नगर क्षेत्रार्न्तगत सौन्दर्यकरण हेतु मुख्य मार्गों आदि में जालियों का निर्माण कार्य, तथा विद्युत सौन्दर्यकरण हेतु फैन्सी लाईट क्रय कर फिक्सिंग आदि कार्य जिस हेतु डी०पी०आर शासन को प्रेषित की जायेगी।
3- नगर क्षेत्रार्न्तगत समस्त वार्डों में पार्क बैंचों की स्थापना एवं स्थलीय विकास कार्य प्रस्तावित किया गया। 4- पालिका के मोकरी ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में सफाई व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु बोर्ड सदस्यों का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है।
5- पालिका के विभिन्न क्षेत्रार्न्तगत अवस्थापना योजनाओं के अर्न्तगत होने वाले निर्माण कार्यों की डी.पी.
आर बनाये जाने हेतु कन्सलटेंट हायर के संबंध में।
6- पालिका के गंजा मार्ग / कॉलेज मार्ग की मरम्मत एवं निर्माण कार्य
7- पालिका क्षेत्रार्न्तगत सी०सी०टी०वी० लगााये जाने की व्यवस्था ।
8- पालिका द्वारा नगर क्षेत्र में बंदरों एवं घुमंतू गोवंश को पकड़कर वन विभाग से समन्वय कर बंदरों को बंदर बाड़े तथा गोवंश को गौशालाओं में भेजने की कार्रवाई की जाएगी
अध्यक्ष सुमना रमोला ने सभी का धन्यवाद देकर बैठक का समापन किया.


