सतपाल ब्रह्मचारी बने कांग्रेस पार्टी के हरिद्वार महानगर अध्यक्ष

Uk live
0

Team uklive




 हरिद्वार :  पार्टी संगठन  की मजबूती के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश में जिला अध्यक्ष व नगर अध्यक्ष की सौंपी जिम्मेदारी 


उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने जिला अध्यक्ष के साथ ही नगर अध्यक्ष की पद सौंपते हुए बधाई दी

जिसमें हरिद्वार से महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी महाराज को दी गई है 

सतपाल ब्रह्मचारी महाराज जी को महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर नगर के गणमान्य लोगों ने एवं पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर बधाई दी एवं शुभकामनाएं दी


 हरिद्वार से महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने  प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया 

उन्होंने  बताया कि उन्हें जिस भरोसे के साथ महानगर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पार्टी की मजबूती के लिए पूर्ण जिम्मेदारी निष्ठा  एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे 


सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने बताया कि कांग्रेस ने देश के विकास में अपना पूर्ण  योगदान दिया है बिना कांग्रेस पार्टी बिना  किसी भेदभाव से जनता की सेवाओं में समर्पित रही है

आज भाजपा सरकार में देश में महंगाई की मार झेल रही जनता बेहाल हो चुकी है झूठे वायदे कर देश की जनता को ठगने का काम किया गया है

सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने अपनी पार्टी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में अपना पूर्ण जिम्मेदारी एवं ईमानदारी से कार्य किया जाए 

सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने समस्त हरिद्वार की जनता का भी आभार व्यक्त किया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top