हर घर तिरंगा के तहत बीजेपी ने खोला काउंटर

Uk live
0

 Team uklive



टिहरी : बीजेपी जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी की अध्यक्षता मे मंगलवार को बीजेपी कार्यालय मे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के लिए बैठक कर काउंटर खोला गया. 

जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने बताया कि अभी तक हमे तीस हजार झंडे प्राप्त हो गए हैं और हमे दिये गए साठ हजार के लक्ष्य को पार कर हम एक लाख घरों मे झंडे लगाएंगे ऐसा हमे विश्वास है. 
उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी पांच विधानसभाओ के विधायक भी इस मुहिम मे हमारे साथ रहेंगे और जनपद मे बीजेपी देशभक्ति स्लोगन के साथ ही बाइक रैली भी निकालेगी. 
इस अवसर पर बीजेपी ने प्रत्येक विधानसभा मे संयोजक भी नियुक्त किये हैं जिनमे नलिन भट्ट संयोजक, आनंद बिष्ट सह संयोजक, जयेन्द्र सेमवाल सह संयोजक, वीरेंद्र राणा सह संयोजक, आशा सह संयोजक, हरीश जोशी सोशल मीडिया के साथ ही समन्वयक मे जयेन्द्र सेमवाल प्रतापनगर, आनंद बिष्ट घनसाली, वीरेंद्र राणा धनोल्टी, गोविन्द रावत टिहरी, हरीश जोशी नरेन्द्रनगर, आशा देवप्रयाग नियुक्त किया गया है. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top