Team uklive
टिहरी : दिनांक 29/12/2021 को कोतवाली नई टिहरी पर सहायक कोषाधिकारी नई टिहरी अरविंद चौहान द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई की कोषागार मे नियुक्त लेखगार जयप्रकाश शाह, यशपाल सिंह नेगी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सरकारी धन 2,21,23,150/- (दो करोड़ इक्कीस लाख तेइस हजार एक सौ पचास रूपये ) का गबन किया है।
उक्त घटना मे काफ़ी ज्यादा सरकारी रुपयों का गबन हुआ था, जिस बाबत सूचना से पुलिस के उच्चाधिकारी गणों को तत्काल अवगत कराया गया।
एसएसपी के आदेशानुसार तत्काल थाना हाजा पर अभियोग पंजीकृत किया गया और विवेचना प्रारम्भ की गई थी। विवेचना के दौरान उक्त अभियोग मे कोषागार नई टिहरी मे नियुक्त लेखगार अभियुक्त जयप्रकाश शाह, अभियुक्त यशपाल सिंह नेगी व उनके सहयोगी अभियुक्त सुरेंद्र सिंह पंवार, अभियुक्त मनोज कुमार, अभियुक्त सोम प्रकाश शाह (जय प्रकाश का सगा भाई ), अभियुक्त सागर पांचाल, अभियुक्त दीपक सैनी द्वारा उक्त कोषागार से 2,85,85,031/- (दो करोड़, पिचासी लाख, पिचासी हजार, इकतीस रूपये) की सरकारी धनराशि का गबन करने के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था।
दौराने विवेचना यह बात भी प्रकाश में आई कि अभियुक्त गण जयप्रकाश व यशपाल द्वारा एक नैना शर्मा नाम की महिला के IDBI खाते पर भी 20,18,250/- डाले गये थे जिस सम्बन्ध मे और अधिक जानकरी की गई तो पता चला की उक्त महिला नैना शर्मा पत्नी सौरभ शर्मा निवासी S-226 II फ्लोर स्कूल ब्लॉक शकरपुर नई देहली जो की अभियुक्त सागर पांचाल की महिला मित्र थी।
उपरोक्त महिला की तत्काल गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन मे थाना कोतवाली पर प्रभारी निरीक्षक नई टिहरी महोदय द्वारा चौकी प्रभारी वीपुरम के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया था।
उक्त पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त महिला की गिरफ्तारी हेतु कई बार नई दिल्ली मे उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई किन्तु वह पकड़ मे नहीं आ पाई.
जानकारी करने पर पता चला की वह बांग्लादेश भाग गई हैं, उक्त पुलिस टीम द्वारा एयर पोर्ट पर उक्त महिला के फरार होने के बारे मे बताया गया था, जिसके परिपेक्ष में यह जानकारी मिली की उक्त महिला अभियुक्त दिनांक 31/07/2022 को विस्तारा फ्लाइट से ढाका (बांग्लादेश) से वापस नई दिल्ली आ रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा उक्त शातिर महिला अभियुक्ता नैना शर्मा को IGI एयर पोर्ट टर्मिनल III नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया हैं जिसे न्यायालय ADJ-III विजिलेंस कोर्ट देहरादून मे पेश किया गया हैं जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
पूछताछ में उक्त महिला अभियुक्त ने बताया है कि वह सागर पांचाल की महिला मित्र है और सागर पांचाल ने ही उसे जयप्रकाश शाह और यशपाल सिंह नेगी से मिलाया था, इन दोनों अभियुक्त से भी उक्त महिला के अवैध संबंध बन गए थे और अक्सर अनैतिक कार्य के लिए उक्त महिला को बुलाते थे और इसी कारण उक्त दोनों अभियुक्त यशपाल सिंह नेगी और जयप्रकाश शाह ने 20,18,250/- रूपये कोषागार की सरकारी धनराशि को महिला के आईडीबीआई अकाउंट में ट्रांसफर किए थे, पूछताछ में महिला ने यह भी बताया कि जब उसको यह पता चला कि इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत हो गया है तो वह नई दिल्ली से ढाका बांग्लादेश चली गई थी।
एसएसपी ने बताया कि उपरोक्त अभियुक्तों के खाते में जो सरकारी धनराशि गई थी उसमे से 50 लाख रुपयों को अभी तक पुलिस द्वारा फ्रिज करवाया गया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार चौकी प्रभारी बी पुरम कोतवाली नई टिहरी के अलावा कांस्टेबल 80 ना0पु0 सुनील कुमार, महिला कांस्टेबल 29 लखमीरी पंचम, कांस्टेबल 0 98 ना0पु0 सोहन राणा शामिल रहे.


