वन मंत्री सुबोध उनियाल ने किया जैव विविधता पार्क का शुभारंभ

Uk live
0

 उपेंद्र पुंडीर 



नरेंद्रनगर : नरेंद्र नगर वन विभाग एवं अभियान वाटिका अभियान सोशल एंड एजुकेशनल सोसायटी के अंतर्गत जैव विविधता पार्क का शुभारंभ  मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध उनियाल  वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार के कर कमलों द्वारा सुमन दिवस 25 जुलाई 2022 के उपलक्ष में वन विभाग शिवपुरी रेंज में हेवल  गंगा रिवर फ्रंट शिवपुरी मे किया गया.

  मंत्री  के हाथों द्वारा परिजात पौध कॉरिडोर का उद्घाटन वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार के 63 वें  जन्म दिवस के उपलक्ष में किया गया. 

परिजात पौधे का नाम हरसिंगार के नाम से जाना जाता है यह पौधे के पत्ते से काढ़ा बनाकर सायटिका की बीमारी के काम भी आता है !

 इस पौधे के फूलों से आंखों की दवाई बनाई जाती है. 

 मंत्री सुबोध द्वारा अमृत कमल सरोवर का शुभारंभ भी किया गया जिसमें मंत्री  द्वारा अमृत कमल सरोवर में कमल की पौध भी डाली गई और वन विभाग एवं अभियान सोशल एंड एजुकेशनल सोसाइटी के द्वारा मंत्री जी के 63 वें जन्म दिवस के उपलक्ष पर केक भी काटा गया इस कार्यक्रम में वन संरक्षक धर्म सिंह मीणा,  प्रभागीय वन अधिकारी अमित कंवर, उप प्रभागीय वन अधिकारी किशोर नौटियाल,  वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी,  शिवपुरी रेंज वन दरोगा डी एस भण्डारी आदि मौजूद रहे. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
Uk live चेनल / ब्लॉग उत्तराखण्ड के साथ साथ अन्य राज्यों के लोगों की मूलभूत समस्याओं को उठाने के लिए…
To Top