Team uklive
नई टिहरी नगर को 25 जुलाई वर्ष 1989 को शहरी क्षेत्र का दर्जा प्राप्त हुआ.
बहुउद्देशीय टिहरी बांध परियोजना के निर्माण फलस्वरुप ऐतिहासिक टिहरी नगर के एवज में चम्बा विकास खण्ड के ग्राम-कुलणा ,मोलधार व बौराडी़ के ग्रामीण क्षेत्र में नव निर्मित नई टिहरी नगर को संयोग से स्वतन्त्रता सेनानी अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी की पुण्य तिथी दिनांक 25 जुलाई वर्ष -1989 को ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी गजट में प्रकाशित कर नगर पालिका टिहरी की सीमाओं में सम्मलित किया गया !
25 जुलाई 2022 को नई टिहरी नगर को नगरीय क्षेत्र का दर्जा मिले 33 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं!
वर्ष1977 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुरानी टिहरी के समय के ही चम्बा विकास खण्ड के अन्तर्गत स्थापित ग्राम-कुलणा,मोलधार व बौराड़ी की सीमा व समीप वर्ती बन सीमा में नई टिहरी नगर को निर्मित किये जाने के लिए स्थल चयन किया गया जिसके सापेक्ष वर्ष1981 से वर्ष1983 तक उक्त क्षेत्र का भूमि अधिग्रहण किया गया था !
वर्ष 1981 में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुली थी!
वर्ष 1983 से ही नई टिहरी नगर हेतु सड़़क एवं भवन निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया था!
सर्व प्रथम आई व्लाक मार्केट काम्प्लेक्स का निर्माण प्रारंभ हुआ था!
वर्ष 1988 में नई टिहरी में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना के साथ ही तीन प्राथमिक विधालयों एक कन्या हाईस्कूल तथा एक इण्टर कालेज की स्थापना के साथ ही पुरानी टिहरी व कुलणा, मोलधार बौराडी़ के विस्थापितों को नई टिहरी में दुकान तथा प्लाटो का आवंटन प्रारंभ हो गया था!
वर्ष1990 में नरेंद्र नगर एवं पुरानी टिहरी शहर से कई जिला स्तरीय कार्यालय अन्तरित कर नई टिहरी को टिहरी जनपद का मुख्यालय सृजित किया गया तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित किया गया! वर्ष1990 में ही भारतीय स्टेट बैंक की पहली राष्ट्रीय शाखा खुली थी!!
वर्ष1997 में टिहरी नगर पालिका परिषद के अन्तर्गत सम्मलित उक्त क्षेत्र में 06 वार्ड सृजित कर नई टिहरी वासियों को शहरी मतदाता के रूप में मतदान करने तथा निर्वाचित नगर पालिका सदस्यों को टिहरी नगर पालिका परिषद में जन-प्रतिनिधित्व का मौका मिला!!



