राजेश पसरीचा
उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमान मंजूनाथ टी सी के दिशा निर्देश में पिछले काफी समय से अवैध नशे कारोबार के विरुद्ध अभियान चलाए जा रहे हैं जिसमें उधम सिंह नगर को अभी तक काफी सफलता हाथ लगी हैं समय-समय पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में बेहतरीन भूमिका निभा रहे हैं जिसमें जनपद उधम सिंह नगर के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चला रहे हैं जिसमें अभी तक काफी अपराधियों को पकड़ कर जेल भेजा गया है काशीपुर पुलिस अधीक्षक श्रीमान चंद्र मोहन सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रीमान वीर सिंह के निर्देश में चेकिंग अभियान चलाए गए जिसमें कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी के नेतृत्व में उप निरीक्षक रमेश चंद्र बेलवाल आरक्षी जितेंद्र चौहान सुमित कुमार नरेश चौहान संजय कुमार योगेश चौधरी के साथ जसपुर रोड तिराहा निकट शिवराजपुर पट्टी में चेकिंग के हरियाणा नंबर की गाड़ी आती दिखी जिसमें पुलिस को शक होने पर वाहन को रोका गया जिसमें वाहन को चेक करने पर 40 पेटी अंग्रेजी शराब जो कि चंडीगढ़ मार्का लाई जा रही थी पुलिस द्वारा सख्ती के साथ दोनों अभियुक्तों पूछताछ की गई तो दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वह चंडीगढ़ से कम दामों में अंग्रेजी शराब खरीदकर महंगे दामों में बेचने का कारोबार करते हैं वह उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मोटे मुनाफे में बेचने के लिए यह शराब ला रहे थे लेकिन पर्वतीय क्षेत्र में पहुंचने से पहले ही उधम सिंह नगर पुलिस के हत्थे चढ़ गए कुंडा थाना अध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस अधीक्षक श्रीमान चंद्र मोहन सिंह काशीपुर व पुलिस क्षेत्र अधिकारी श्रीमान वीर सिंह ने बताया कि भविष्य में भी अवैध नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा यदि किसी भी प्रकार की कोई शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी दोनों अभियुक्त सोनीपत हरियाणा के बताए जा रहे हैं कुंडा थाना क्षेत्र की इस सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमान मंजूनाथ टीसी ने काशीपुर पुलिस टीम को बधाई दी


