रिपोर्ट : वीरेंद्र नेगी
उत्तरकाशी : जिला जनजाति मोर्चा भाजपा उत्तरकाशी द्वारा उत्तरकाशी जिले के बगोरी गाँव व् हर्षिल गाँव मे भारत के जनजातीय वर्ग से राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू बनने पर मिष्ठान वितरण किया गया. द्रोपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति बनने पर जनजाति क्षेत्र मेँ मिष्ठान वितरण किया गया. जनजाति मोर्चा उत्तरकाशी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ मेँ ख़ुशी देखने को मिली.
जिला जनजाति के अध्यक्ष भवान सिंह राणा ने कहा. पहली जनजाति महिला देश की सर्वोच्च पद पर आसीन कर भारतीय इतिहास मे एक कृतिमान रचा है. जो की भारत सरकार की एक अच्छी पहल है. हम सभी जिला जनजाति मोर्चा उत्तरकाशी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , अमित शाह व् जेपी नड्डा को धन्यवाद देते है.
इस कार्यक्रम मेँ जनजाति जिला मोर्चा प्रदेश मंत्री दलबीर सिह नेगी, गढवाल संयोजक खुशाल सिंह नेगी , महामंत्री रघुवीर सिंह रावत, उपाध्यक्ष मदन सिंह डोगरा , मण्डल अध्यक्ष गंगाराम रावत ( भटवाडी), कमल सिंह रावत ( डुण्डा), मनोज जागपांगी व् कमला देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे


