रिपोर्ट : राजेश पसरीचा
हरिद्वार : देवभूमि उत्तराखंड राज्य में इस वर्ष सावन की कावड़ यात्रा चल रही है जिसमें लाखों की संख्या में शिव भक्त ऋषिकेश हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेने पहुंच रहे हैं जिसमें कावड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड पुलिस दिन-रात अपनी सेवाएं दे रही है इसमें उत्तराखंड राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार स्वयं कंवर यात्रा पर नजर बनाए हुए हैं जिससे शांतिपूर्ण तरीके से कावड़ यात्रा को संपन्न कराया जा सके.
दिनांक 22 जुलाई 2022 पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ एक गोष्ठी की गई गोष्टी के उपरांत ऋषिकेश क्षेत्र थाना रायवाला में पुलिस पर्यटन पर कांवरियों हेतु प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है जिसमें उत्तराखंड राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार जी द्वारा अपने समस्त अधिकारियों के साथ कांवरियों को नींबू पानी चना व इलायची दाना फल इत्यादि प्रसाद भेंट कर सेवा की गई वह शिव भक्तों की कावड़ यात्रा को सफल बनाने हेतु कामना की गई. उत्तराखंड पुलिस द्वारा कांवरियों की इस सेवा से सभी शिव भक्तों में एक खुशी देखी गई.
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा इस सेवा पर सभी शिव भक्तों द्वारा उत्तराखंड पुलिस का आभार किया गया व खूब सराहना की गई.
इस वर्ष भारी संख्या में शिव भक्त देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार ऋषिकेश में गंगा जल लेने पहुंच रहे हैं जिसमें उत्तराखंड पुलिस कंधे से कंधा मिलाकर दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ उत्तराखंड पुलिस द्वारा प्रसाद वितरण की भी सेवाएं की जा रही हैं !
रायवाला थाने पर प्रसाद वितरण के दौरान पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के साथ करण सिंह नगन्याल उपमहानिरीक्षक गढ़वाल ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून मान दिलीप सिंह कुंवर , पुलिस अधीक्षक देहात कमलेश उपाध्याय, पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र डोडियाल ,व थानाध्यक्ष रायवाला भुवन चंद्र पुजारी एवं थाना रायवाला के समस्त पुलिस कर्मी उपस्थित रहे!


